{"_id":"5b2fe05c4f1c1b36208b4d84","slug":"31529864284-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..संतों से मिले अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..संतों से मिले अमित शाह
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को हरिद्वार पहुंचकर शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या, भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। पार्टी के जन समर्थन अभियान के तहत शाह ने उत्तराखंड दौरे की शुरूआत तीनों संत से मिलकर की। मुलाकात को लोकसभा चुनाव के लिए हिंदू कार्ड से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि शाह से भेंट के बाद पंड्या ने खुलकर समर्थन में आने से इंकार किया। पंड्या नमामि गंगे योजना के कामकाज से भी संतुष्ट नहीं दिखे। हालांकि दो स्वामी गिरी ने मोदी सरकार की खुलकर कर संकेत दिए की शाह उनका आशीर्वाद लेकर लौटे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह रविवार सुबह करीब 11.30 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के साथ हरिद्वार पहुंचे। दूधाधारी चौक के पास बने हेलीपैड पर लैंड करने के बाद शाह सीधे शांतिकुंज के लिए निकले। वहां उन्होंने शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर अखंड ज्योति के भी दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने डा प्रणव पंड्या तथा शैल दीदी से मुलाकात की। करीब बीस मिनट तक चली मुलाकात में शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने वर्ष 2019 में फिर भाजपा की सरकार बनें इसके लिए आशीर्वाद भी मांगा। पंड्या ने शाह को शांतिकुंज के चल रहे सेवा के प्रकल्पों की जानकारी दी। इसके बाद शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की पत्रिका पंड्या को भेंट की। पंड्या ने शाह और साथ आए भाजपा नेताओं को शांतिकुंज का युग साहित्य भेंट किया।
इसके बाद शाह भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी और जूना अखाडे़ के आचार्य महामंडलेश्र स्वामी अवधेशानंद गिरी से मिलने के लिए हरिपुर कलां स्थित उनकी कुटिया में पहुंचे। शाह ने दोनों संतों को मोदी सरकार के चार साल में लिये अहम निर्णय और उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने दोनों से मिशन 2019 के लिए आशीर्वाद मांगा। तीनों संतों से एक घंटे तक मुलाकात के बाद शाह देहरादून के लिए रवाना हो गये।