फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आमजनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकारें : भट्ट

आमजनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकारें : भट्ट

Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आमजनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकारें : भट्ट

विज्ञापन
हरिद्वार।
भाजपा भी जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यही वजह है कि हरिद्वार भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अब उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की मानें तो कांग्रेस और भाजपा से मोहभंग के बाद अब जनता यूकेडी की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है।

शुक्रवार को मध्य हरिद्वार स्थित खुखरायण भवन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। वह राज्य को विकास को गति देने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दल में शामिल होने से यूकेडी की ताकत में इजाफा होगा। कहा कि यूकेडी के पास ही राज्य के समग्र विकास का एजेंडा है। कहा कि यूकेडी सभी नगर निगमों और निकायों में प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। कहा कि यूकेडी के जनप्रतिनिधि जीतकर आते हैं तो एक महीने के अंदर निकायों में संविदा कर्मियों केा स्थायी नियुक्ति देने के साथ ही मलिन बस्तियों को नियमित कर गृह कर माफ कर दिया जाएगा। केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस से आजिज आ चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम तथा शिवालिक नगर पालिका में यूकेडी मजबूती से अपने प्रत्याशी लड़ाएगी। कहा कि यूकेडी लघु व्यापारियों को वेंडिग जोन बनाकर दिए जाएंगे। इस अवसर पर विवेक भूषण, आशीष पाराशर, आकाश चंद्र गढ़वाली, श्रीनाथनगर ज्वालापुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्की शर्मा ने अपने साथियों समेत यूकेडी की सदस्या ग्रहण की। कार्यक्रम में सरिता पुरोहित, रविंद्र वशिष्ठ, दीपक ढौंडियाल, जयंती अमोली, उम्मेद सिंह, अतुल गुसाईं, आदेश मारवाडी, सुमित अरोड़ा, हरिशंकर उपाध्याय, धर्मेद्र कौशिक, विशाल जोशी, रोहित कुमार, पारस, राजू कुमार, सचिन, अमित, राजीव और आशु आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed