फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   31 complaints resolved at the public hearing

Haridwar News: जन सुनवाई मौके पर 31 शिकायतों का निस्तारण

Mon, 09 Feb 2026 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
31 complaints resolved at the public hearing
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई की। इसमें आईं 60 शिकायतों में से 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

जनसुनवाई में शिकायतकर्ता साधना निवासी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र ने अपने जन्म प्रमाणपत्र में गलत नाम ठीक कराए जाने की मांग की। नरेंद्र अरोड़ा निवासी ग्राम अमीरपुर तहसील रुड़की ने अमीरपुर ग्राम के आसपास के किसानों की ओर से सरकारी सेक्टर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने और मार्ग पर सड़क निर्माण कराए जाने मांग की।
विज्ञापन

ग्राम मूलदासपुर देवराज ने ग्राम पंचायत मूलदासपुर माजरा का हाईवे से आने-जाने रास्ता खुलवाने की मांग की। ब्रह्मपुरी रावली महदूद के निवासियों ने गांव में लग रहे मोबाइल टावर को तत्काल रोक जाने की मांग। राजकुमार ग्राम आन्नेकी हेतमपुर ने ग्राम आन्नेकी कलां में चकरोड पक्की बनाने और नालियों में बहाने वाले गंदे पानी के निस्तारण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद सिंह ने सिडकुल स्थित किसी भी कंपनी में नौकरी दिलवाए जाने की मांग की। रवि कुमार ने वार्ड नबर-36 में नाली और सड़क में हो रहे अतिक्रमण को हटाकर सड़क के दोनों ओर नाली के निर्माण के लिए पत्र दिया। ड्रीम सिटी एवं पिंक सिटी निकट रानीपुर झाल ने रानीपुर झाल स्थित बरसाती नदी निकट ड्रीम सिटी एवं पिंक सिटी कॉलोनी पर रपटा अथवा पुल बनवाने की मांग की। रिंकू निवासी भारापुर ने अपनी जमीन पर कुछ लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता की ओर से जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही हैं, उन समस्याओं को त्वरित और समयबद्धता के साथ निराकरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है, किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दोबारा जनसुनवाई में लाए, इसलिए शिकायतों का समाधान किया जाए। शिकायत दोबारा आने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, जिला अर्थ संख्यायिक आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप प्रभागीय अधिकारी पूनम कैथूरा, परियोजना निर्देशक उरेडा वाईएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

--------------------------
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। एल 1 पर 432 शिकायतें और एल 2 पर 85 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed