फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   300 units of free electricity, will give employment to every hand: Gautam

300 यूनिट फ्री बिजली, हर हाथ को देंगे रोजगार: गौतम

Tue, 16 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
300 units of free electricity, will give employment to every hand: Gautam
भीमगोड़ा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों को आप पार्टी की सदस्यता दिल? - फोटो : HARIDWAR
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी की सरकार बनने पर हर घर में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और हर हाथ को रोजगार दिया जाएगा। शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र पाल गौतम मंगलवार को हरिद्वार भीमगोड़ा स्थित रामलीला मैदान में देवभूमि जनसंवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस से हताश और निराश हो चुकी है। उत्तराखंड में आप पार्टी सबसे बड़े विकल्प बन चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी और उत्तराखंड का नवनिर्माण करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भीम कल्याण योजना के माध्यम से गरीब होनहार छात्रों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा दी जा रही है। उत्तराखंड में सरकार बनाते ही इस योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दिल्ली सरकार की तर्ज पर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल में कोई विकास कार्य नहीं किया। चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधा पटवाल, जोनल इंचार्ज अमित मिश्रा, सदस्य चुनाव संचालन समिति अनिल सती व नवीन मारया, सलाहकार शिशुपाल सिंह नेगी, तनुज शर्मा संगठन मंत्री, किरण दुबे अध्यक्ष युवा मोर्चा,यशपाल चौहान जिला उपाध्यक्ष, अशोक कश्यप, वरिष्ठ नेता आशीष गौड़, चेतन यादव, राकेश यादव, गीता देवी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिकत गोयल आदि मौजूद रहे।

कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
भीमगोड़ा में आयोजित देवभूमि जनसंवाद सभा के दौरान दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्रपाल गौतम की मौजूदगी में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेसी नेता प्रेम शर्मा अपने समर्थकों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए। मंच का संचालन अनिल सती और शहनाज हिंदुस्तानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed