फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   30 people marked rumor

अफवाह फैलाने वाले 30 लोग चिह्नित

Wed, 06 Jul 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Wed, 06 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने वाले 30 लोगों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है। सोशल मीडिया पर अभी भी नजर रखी जा रही है। कुछ और लोग जल्द ही चिह्नित किए जाएंगे।

विज्ञापन

ज्वालापुर में अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती के मामले में सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जमकर चला। बाजार में लगातार दो दिन भगदड़ और अफरा तफरी इन्हीं अफवाहों का परिणाम रही। ये तो गनीमत रही कि पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हकीकत से लोगों को रूबरू कराया। वहीं दोनों समुदाय के लोगों ने धैर्य और संयम का परिचय दिया। बहरहाल असामाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर शिकंजा कसने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार तक 30 लोगों को चिह्नित कर लिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस अलग अलग व्हाटसएप ग्रुपों में सक्रिय और बाजार में नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। वहीं पहले ऐसे मामलों में संलिप्त रहे लोगों की कुंडली खंगालते हुए उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 30 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई है। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विहिप ने उठाई मुकदमा वापस करने की मांग
हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद ने ज्वालापुर प्रकरण को लेकर कनखल के गौतम फार्म में बैठक की। जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि आंदोलन के परिणामस्वरूप युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर विरोध जताया। कहा कि जल्द मुकदमा वापस न लिए गए तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पंकज चौहान, सौरभ, अंकुर, अशोक, संदीप शर्मा, सूरज, अवनीश, विपिन, इशान, शिवम, चिराग, नवनीत, राहुल, संगम आर्य, संजय कश्यप आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed