फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   3 arrested for 10,000-rupee robbery

Haridwar News: ई-रिक्शा में बैठाकर सवारी से 10 हजार की लूट करने में 3 गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 05:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
3 arrested for 10,000-rupee robbery
शाहजहांपुर, बरेली, बिजनौर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

- लूट की रकम, दस्तावेज, जूते और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठी सवारी को सुनसान रास्ते पर ले जाकर नुकीली वस्तु के बल पर लूट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 10 हजार रुपये की नकदी, पीड़ित के आधार और पैन कार्ड, जूते, लोहे का फर्सा, एंगल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

सोमवार को मायापुर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार निवासी ग्राम कनपारा पुवाया, शाहजहांपुर हाल सम्राट हॉल सिडकुल, विजय निवासी बिलसंडा, बिशनपुर बरेली हाल रावली महदूद सिडकुल, आयुष उर्फ अनिकेत निवासी नयागांव, थाना शेरकोट धामपुर बिजनौर हाल रावली महदूद सिडकुल के रूप में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि 12 सितंबर की देर रात सिडकुल के राजा बिस्कुट चौक से हरिद्वार जाने के लिए पवन कुमार निवासी महादेवपुरम, सिडकुल ई-रिक्शा में सवार हुए थे। सेक्टर-4 चौक से आगे केवी स्कूल जाने वाले सुनसान रास्ते पर चालक और ई-रिक्शा में पहले से बैठे दो युवकों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी के मुताबिक, तीनों ने पेट पर नुकीली वस्तु लगाकर जान से मारने की धमकी दी और उनसे 10 हजार रुपये, बैग, कपड़े, दस्तावेज और जूते लूट लिए। शिकायत मिलने पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीमें आरोपियों की तलाश में लागई गई। सुराग मिलने पर रात में लीडो क्लब जाने वाले कच्चे रास्ते से तीनों आरोपियों को ई-रिक्शा के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर लूट की रकम व अन्य सामान बरामद हो गया।


---

सुनसान स्थानों पर करते थे लूटपाट
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रात के समय अकेली सवारी को ई-रिक्शा में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे और वहां लूटपाट करते थे। आरोपियों ने राजा बिस्कुट चौक से बैठाए गए युवक से शिव मंदिर के पास लूट की बात भी स्वीकार की। लूटे गए कपड़ों में से जींस आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने पहन रखी थी। आरोपी विजय के खिलाफ रानीपुर में वर्ष 2024 में शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed