फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   25 including two VDO pension fraud trial

पेंशन के फर्जीवाड़े में दो वीडीओ समेत 25 पर मुकदमा

Wed, 22 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार/बहादराबाद
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार/बहादराबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादराबाद के गांव रतनपुर और मिर्जापुर मुस्तुफाबाद में वृद्धावस्था पेंशन के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। गांव के 60 साल से कम उम्र के लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें पेंशन दिलाई जा रही थी। एडीएम की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद बुधवार देर शाम बहादराबाद थाने में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन ग्राम प्रधान और दो ग्राम विकास अधिकारियों सहित कुल 25 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।     
       
मिर्जापुर मुस्तुफाबाद निवासी इसरार पुत्र फुरकान ने जून 2016 में  जिला विकास अधिकारी से शिकायत की थी। जिसमें बताया गया था कि ग्राम पंचायत के गांव रतनपुर और मिर्जापुर मुस्तुफाबाद में बड़ी संख्या में 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को वृद्धावस्था दी जा रही है। मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व ने की तो आरोप सही पाए गए। पड़ताल में सामने आया कि वर्ष 2010 से 2016 तक ग्राम प्रधान रहे अमीर आजम और इन पांच सालों में ग्राम विकास अधिकारी रहे बलराज व सुनील चौहान ने सांठगांठ कर अपात्र लोगों की पेंशन शुरू कराई। फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन का नुकसान किया गया। लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई। जिस पर शिकायतकर्ता ने एसीजीएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार देर शाम पुलिस ने सभी 25 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।    
विज्ञापन

     
इन 25 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा            
तत्कालीन ग्राम प्रधान अमीर आजम, ग्राम विकास अधिकारी बलराज, सुनील चौहान सहित पेंशन लेने वाले नवाब पुत्र असगर, मंसूरा पुत्री शौकत, तस्लीम पुत्र बशीर, लियाकत अली पुत्र रियासत, जुल्फानी पत्नी रियासत अली, मुसैय्यदा पत्नी जावेद, ताहिर पुत्र मुनफैत, इरफान पुत्र शब्बीर, जहांगीर पुत्र मुस्ताक, दिलशाद पुत्र बशीर, असलम पुत्र मंगता, लियाकत अली पुत्र जमील, फैजुल हसन पुत्र इब्राहिम, इस्लाम पुत्र निसार, जावेद पुत्र लियाकत निवासीगण ग्राम रतनपुर और आशिम पुत्र शब्बीर, नसीम पुत्र रहमतुल्लाह, जाहिद हसन पुत्र अब्दुल हमीद, हासिम पुत्र शब्बीर हसन, हाकम अली पुत्र रशीद अहमद, जुलेखां पत्नी हाकम अली, वहीद पुत्र बारु हसन निवासीगण मिर्जापुर मुस्तुफाबाद के खिलाफ आपराधिक साजिश रचकर धोखाधड़ी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।            
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल के युवक को दिखाया 60 साल का बुजुर्ग            
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने राजनीतिक फायदे के लिए अपात्र लोगों को पेंशन दिलाई। पड़ताल में यह बात साबित होती भी दिखाई दी। पेंशन आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेजों और असल कागजों का मिलान करने पर पता चलता है कि 30 साल के युवक को भी 60 साल का बुुजुर्ग दिखाया गया। वहीं बाकी सभी आरोपियों की उम्र 42 से 56 साल तक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed