फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   24 thousand farmers deprived of Pradhan Mantri Samman Nidhi Yojana

24 हजार किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से वंचित

Tue, 21 Jan 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 thousand farmers deprived of Pradhan Mantri Samman Nidhi Yojana
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24 हजार किसानों का पंजीकरण होने के बाद भी अभी तक योजना की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, अधिकांश किसानों के आधार कार्ड और कुछ किसानों के खाते नंबर योजना के तहत पंजीकृत डाटा से मैच नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरिद्वार जनपद में एक लाख पांच हजार किसानों का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 24 हजार किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिनमें से 17 हजार किसानों के आधार कार्ड नहीं है या नाम के अनुसार मैच नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा सात हजार किसान ऐसे है जिनके खाते नंबर और आईएफएससी कोड मैच नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इन किसानों को दोबारा से मौका देने के लिए तहसील स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को तहसील में पहुंचे ग्राम औरंगाबाद के पूर्व प्रधान जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पिछले साल ही पंजीकरण करा दिया था, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है, इसलिए दोबारा से पंजीकरण करने आए है। जिला मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि सभी तहसील में नाम संशोधन, नए डाटा फीड करने की प्रक्रिया जारी है। कोई भी पात्र किसान अपना नए सिरे भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

20 गांवों में नए सिरे से होगा सत्यापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी जनपदों में 5 प्रतिशत गांवों के लाभार्थी किसानों का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं, हरिद्वार जनपद में 20 गांवों में नए सिरे से सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक गांव के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसमें गांव एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदान, कृषि अधिकारी, निरीक्षण, बीडीओ स्तर के अधिकारी शामिल है। मुख्य कृषि अधिकारी का कहना है सत्यापन का काम इस सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed