फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   24 lakh rupees defrauded in the name of partnership, seven people including liquor businessman named

Haridwar News: साझेदारी के नाम पर 24 लाख की ठगी, शराब कारोबारी समेत सात नामजद

Thu, 18 Dec 2025 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
24 lakh rupees defrauded in the name of partnership, seven people including liquor businessman named
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में कारोबार में शराब की दुकानों और फर्म में साझेदारी के नाम पर भाजपा नेता से 24 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शराब कारोबारी सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता पुत्र आदेश गुप्ता निवासी इन्दु एन्क्लेव कनखल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके भाई हिमांशु गुप्ता के माध्यम से सुरेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम नूरखेड़ी जंदखेड़ी सहारनपुर, प्रमोद जायसवाल निवासी इंद्रा विकास कॉलोनी सूखी नदी भीमगोडा, राहुल बंसल निवासी नई बस्ती भीमगोडा, सुधीर सिंह निवासी बनगांव गोंडा से पहचान हुई थी।
विज्ञापन

इन लोगों ने उन्हें बताया कि अपने साथी प्रमोद जायसवाल की पत्नी प्रिया जयसवाल, श्यामलाल यादव निवासी सुल्तानपुर माजरी बहादराबाद, पप्पू उर्फ श्यामलाल निवासी बड़ा गांव नानौता देहात सहारनपुर के साथ मिलकर मैसर्स वरदान एसोसिएट के नाम से एक फर्म बना रखी है। इस फर्म का कार्यालय राजा गार्डन जगजीतपुर में बताया। सभी ने दावा किया कि वे शराब के ठेके, रेस्टोरेंट, पब, बार, रिजॉर्ट और होटल कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दो अंग्रेजी, दो देशी शराब की दुकानें होने और सभी में साझेदार की प्रतिशत के हिसाब से हिस्सेदार बताई। उन्हें भी फर्म व दुकानों में पार्टनर बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि साझेदारी दिलाने के नाम पर 28 जुलाई 2023 को 14 लाख 50 हजार रुपये और 29 अगस्त 2023 को नौ लाख 50 हजार रुपये, कुल 24 लाख रुपये वरदान एसोसिएट के बैंक खाते में जमा कराए।

रकम लेने के बाद सुरेन्द्र कश्यप और सुधीर सिंह ने जल्द पार्टनरशिप डीड तैयार कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसने अन्य पार्टनरों से संपर्क कर अपने पैसे और पार्टनरशिप डीड के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बार-बार रकम मांगने पर खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर सभी ने हत्या की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed