फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   23 thousand was for murder

23 हजार के लिए की थी हत्या

Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 17 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बहादराबाद। महज 23 हजार की देनदारी के चलते ही फैक्ट्रीकर्मी कन्हैया की गला घोटकर हत्या की गई थी। बहादराबाद पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रुप से हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के एक पूर्व सहकर्मी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार लिया। आरोपियों के कब्जे से एक एलसीडी टीवी व कमरे पर बाहर लगाए गए ताले की चाभी बरामद हुई है।
विज्ञापन

 शुक्रवार को एसएसपी राजीव स्वरुप ने थाना बहादराबाद में फैक्ट्रीकर्मी हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि मूल रुप से अलीगढ़ के विसारा, खैर के रहने वाले कन्हैया पुत्र कल्याण की लक्ष्मी विहार में किराये के मकान में 15 जून को गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त मृतक का पिता पास के ही गणपति विवाह मंडप के पीछे बन रहे अपने मकान की देखरेख में गए थे और पत्नी मायके गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी कमरे के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले गए थे। मृतक के पिता व दोस्त ने जब ताला तोड़ा था तब अंदर कन्हैया मृत पड़ा था। एसएसपी ने बताया कि एसओजी ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड खंगाली थी तब दो संदिग्ध मोबाइल फोन नंबर प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पीएसी मार्ग के पास संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नितेश तिवारी  पुत्र रामधार निवासी दाऊदपुर उर्फ मुरादगांव थाना सिलौली जिला शाहजहांपुर यूपी और विनोद पुत्र मोहनलाल ग्राम एचौरा थाना पटवाहि जिला रामपुर यूपी बताया। एसएसपी के मुताबिक नितेश तिवारी ने कबूला कि कन्हैया उसके साथ हीरो कंपनी में कार्यरत था और तब उसने 23 हजार रुपए उधार लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार मांगने के बावजूद भी कन्हैया ने उधार दी गई रकम नहीं लौटाई। एक दिन सरेराह मिले कन्हैया ने रकम देने के लिए उसका मोबाइल फोन नंबर ले लिया। फिर 14 तारीख को फोन कर अपने कमरे पर बुलाया।
बताया कि नितेश अपने दोस्त विनोद के साथ कन्हैया के घर पहुंच गया। देनदारी को लेकर जब उनकी आपस में तू तू मैं मैं हुई तब गुस्साये विनोद ने गमछे से फंदा कस दिया। हत्या करने के बाद कमरे में लगा एलसीडी लेकर वो बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी एलसीडी को बेचने जा रहे थे और तभी दबोच लिए गए। इस दौरान एसओ अमर चंद्र शर्मा, एसओजी प्रभारी नरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

पिता ने उठाए पुलिस के खुलासे पर सवाल
बहादराबाद। कन्हैया की हत्या का खुलासा भले ही पुलिस ने कर दिया हो लेकिन उसके पिता को पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं है। गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त कल्याण सिंह ने दो टूक कहा कि उनके पास संपत्ति की कमी नहीं है न ही उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। मेरा बेटा भला क्यों किसी से उधार लेगा। ये लोग मेरे बेटे को भला क्या उधार देंगे। पिता ने कहा कि उनका बेटा शारीरिक रुप से मजबूत था इसलिए सवाल ही पैदा नहीं होता कि उसे दो आदमी जान से मार पाए। आशंका जताई कि कई अन्य लोग भी हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं।

बोले कि मैं अपने बेटे को नया मकान बनाकर दे रहा हूं भला उसकी 23 हजार की उधार क्यों न चुकाता। पिता ने कहा कि बेटे की हत्या के मामले की जांच गहनता से होनी चाहिए ताकि पूरा सच सामने आ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed