फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   23 hospitals will be in Arddhkunb

अर्द्धकुंभ में बनेंगे 23 अस्पताल

Tue, 29 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 29 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
23 hospitals will be in Arddhkunb

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से पांच जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मेले के दौरान कोई दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सेक्टर में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। स्वास्थ्य विभाग विंग ने इसके लिए पूरा खाका तैयार किया है। पूरे मेला क्षेत्र में 23 अस्पताल खोले जा रहे हैं। इनमें तीन अस्पताल 20-20 बैड के होंगे। यह बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें पैथोलॉजी सहित भर्ती आदि की सुविधा रहेगी। चार अस्पताल 10 बैड के होंगे और 16 प्राथमिक उपचार केंद्र खोले जा रहे हैं। रोड़ी, पंतद्वीप और गौरीशंकर में बनाए गए इन अस्पतालों में जनवरी के प्रथम सप्ताह से इलाज शुरू हो जाएगा। अन्य अस्पतालों में इलाज 14 जनवरी से पूर्व शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


किस जोन में कितने अस्पताल
मायापुर: इस जोन में सात प्राथमिक उपचार केंद्र बनेंगे। इनके लिए सुभाषघाट, महिला घाट, मालवीय द्वीप, मंशा देवी मंदिर, जीएमओ बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और धीरवाली पार्किंग के लिए स्थान चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

कनखल: इस जोन में छह बड़े, दो छोटे और तीन प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे। रोड़ी में 20 बैड का अस्पताल, बैरागी और दक्षद्वीप में 10-10 बैड के अस्पताल बनेंगे, जबकि मेला नियंत्रण भवन, डामकोठी एवं कनखल में प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपतवाला : इस जोन में एक 20 बैड, एक 10 बैड, एक प्राथमिक केंद्र बनाया जाएगा। पंतद्वीप में 20 बैड का अस्पताल, भूपतवाला में 10 बैड और वीआईपी घाट पर प्राथमिक उपचार केंद्र बनाया जाएगा।
नीलधारा: इस जोन में एक 20 बैड का अस्पताल और एक प्राथमिक उपचार केंद्र खोला जाएगा। गौरीशंकर में 20 बैड का अस्पताल और चंडीदेवी मंदिर पर एक प्राथमिक उपचार केंद्र खोला जाएगा।
ऋषिकेश : इसमें एक 10 बैड का अस्पताल और चार प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें मुनीकी रेती में दस बैड का अस्पताल और रेलवे स्टेशन, त्रिवेणीघाट, बस स्टैंड एवं स्वर्गाश्रम में प्राथमिक उपचार केंद्र खोले जाएंगे।

यह बनाए गए जोन
मायापुर जोन में हरकी पैड़ी, हरिद्वार, मनसा देवी, मायापुर, रानीपुर, ज्वालापुर को शामिल किया गया है। कनखल जोन में रोड़ी, बेलवाला, बैरागी, कनखल, सती द्वीप, दक्षद्वीप, बहादराबाद शामिल है। भूपतवाला में लालजीवाला, भीमगोड़ा, पंतद्वीप, कांगड़ा, मोतीचूर, सप्तसरोवर, भूपतवाला है। नीलधारा में नीलधारा, गौरीशंकर, चंडीदेवी व चीला है। ऋषिकेश में रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, चंद्रभागा, मनीकी रेती, स्वर्गआश्रम, लक्ष्मण झूला, नीलकंठ शामिल है।


इनका कहना है
20 बैड के तीन बड़े अस्पताल बनकर तैयार हो चुके हैं। जनवरी के प्रथम सप्ताह से इनमें इलाज शुरू हो जाएगा। अन्य अस्पताल 14 जनवरी तक तैयार हो जाएंगे। मेला क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से पांच जोन में बांटा गया है। मेले के दौरान कोई श्रद्धालु और स्थानीय लोग इलाज के लिए न भटके उसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जोन, सेक्टरों में मरीजों का उपचार किया जाएगा।
डा. बीएस जगपांगी, मेला स्वास्थ्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed