फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नोएडा के युवक ने होटल में की आत्महत्या

नोएडा के युवक ने होटल में की आत्महत्या

Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नोएडा के युवक ने होटल में की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में नोएडा के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले कागजात के आधार पर कर्ज के बोझ तले दबे होने को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस की सूचना पर परिजन यहां पहुंच रहे हैं।

बुधवार सुबह अपर रोड पर बने शिव कृपा गेस्ट हाउस के प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां ठहरा एक यात्री कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाने के बाद भी नहीं खोल रहा है। सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर देखा कि यात्री का शव चद्दर के फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान साहिल चौधरी (22) पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी गांव सरफाबाद नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, यूपी के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक मंगलवार को ही गेस्ट हाउस में ठहरा था। वह क्रेन किराये पर देने का कार्य करता था। बताया कि मौके पर कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिसमें युवक पर कर्ज होने की बात सामने आई है। संभवत कर्ज होने के चलते ही युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि नियमानुसार एक सिंगल व्यक्ति को कमरा किराये पर नहीं देना होता है। यदि कमरा किराये पर देना है तो पहले उसके परिजनों से वार्ता की जाए। मगर गेस्ट हाउस मालिक ने इस नियम का पालन नहीं किया। इस पर गेस्ट हाउस प्रबंधन के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत दस हजार के चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed