{"_id":"5c5dcf1fbdec22737548b2e1","slug":"21549651743-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..पतंजलि की नेपाल इकाई में उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..पतंजलि की नेपाल इकाई में उत्पादन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ के उत्पाद अब नेपाल से भी बाजार में आएंगे। नेपाल यूनिट में उत्पादन शुरू हो गया है। कई देशों को नेपाल की यूनिट से सामान की आपूर्ति की जाएगी।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि देश में सौ से अधिक स्थानों पर पतंजलि के उत्पादन तैयार किए जा रहे हैं। इनमें पानी, आटा, बिस्किट और कपड़े प्रमुख हैं। जड़ी बूटियों से संबंधित उत्पादों को हरिद्वार यूनिट में तैयार किया जा रहा है। अब नेपाल यूनिट में भी जड़ी बूटियां से संबंधित उत्पाद तैयार होंगे। हरिद्वार इकाई में पांच यूनिट केवल आयुर्वेदिक औषधियों का निर्माण कर रही हैं। आसाम इकाई में भी उत्पादन शुरू हो गया है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि नोएडा में विशाल संस्थान शुरू हो जाएगा। इस संस्थान से सभी प्रकार के उत्पादन बाजार में आएंगे। पतंजलि के उत्पादों की भारी मांग को देखते छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में यूनिटें लगाई जाएंगी। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि बड़ी यूनिट के अलावा देश के अन्य भागों में छोटी उत्पादन इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि भारत ही नहीं समूचे विश्व में आयुर्वेद का प्रचार प्रसार बढ़ा है। आज दुनिया के कई देशों से पतंजलि के उत्पादनों की मांग हो रही है। विशेष रूप से चीन में पतंजलि के उत्पाद लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी प्रकार ब्रिटेन, यूरोप और अमेरिका में पतंजलि का आयुर्वेद सामान खूब बिक रहा है। पतंजलि के समस्त उत्पादों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाता। आज तक एक बार भी विदेशों को भेजा गया सामान रोका नहीं गया है।