फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तहसील दिवस में सुनी समस्या

तहसील दिवस में सुनी समस्या

Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में सुनी समस्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जिलाधिकारी के नियत समय से तीन घंटे देर से पहुंचने के बाद शुरू हुए तहसील दिवस में 18 समस्याएं ही उठी। समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जुलाई के पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे से तहसील में विभिन्न विभागों के 42 अधिकारी नियत समय पर पहुंच गए। हालांकि डीएम दीपक रावत दोपहर दो बजे हुंचे। उसके बाद समस्याएं सुननी शुरू हुई। चौधरी चरण सिंह ने नाले पर अतिक्रमण से नाला चैक होने, सफाई न होेने की शिकायत की। डीएम ने तत्काल अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश। 70 वर्षीय शकुंतला देवी ने पेंशन लागू नहीं होने की शिकायत पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री को प्रक्रिया पूर्ण कर पेंशन देने के निर्देश दिए। मोबिन ने भी छह महीने से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। लालढांग निवासी जसवीर कौर ने वसूली के 16 हजार अमीन को भुगतान करने के बाद भी पैसा बैंक में जमा नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने जांच कर अमीन को जेल भेजे जाने के निर्देश दिए। नया गांव निवासी किरण ने गांव में सड़क और नाली नहीं होने की शिकायत की। अनुज चौहान ने तालाबों पर कब्जा कर पक्के निर्माण करने की शिकायत पर एसडीएम से पैमाइश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराकर खुदवाने को निर्देश दिए। इस मौके पर शिखा, अनूप चैहान, मायाराम, रोशनलाल, सोमसिंह, शशिभूषण पांडे, सहित अन्य लोगों ने भी अपनी समस्या तहसील दिवस में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed