फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मानसून आने से पूर्व समस्त नालों की होगी सफाई

मानसून आने से पूर्व समस्त नालों की होगी सफाई

Fri, 11 May 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मानसून आने से पूर्व समस्त नालों की होगी सफाई

विज्ञापन
हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी स्वाती सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन के तहत हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून आने से पहले सभी नगर निकायों के नालों की सफाई कराई जाए, इसके लिए सभी क्षेत्रों से उपभोग प्रमाण पत्र लिया जाएगा। साथ ही मानसून समयावधि के लिए दो महीने का राशन रखने और सभी कंट्रोल रूम पर शिफ्ट के अनुसार कर्मचारी रखने को कहा है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आपदा प्रबंधन के तहत बैठक में सीडीओ स्वाति भदौरिया ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समाजसेवी संस्थाओं और व्यापारियों के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर चर्चा की। सीडीओ स्वाति भदौरिया ने ने कहा कि शहर, कस्बों के साथ ग्राम सभाओं में बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने को निर्देश दिए गए। उन्होंने मानसून आने से पहले ही समस्त क्षेत्रों के नालों की सफाई कराने को निर्देश देते हुए समस्त विभागों से उपभोग प्रमाणपत्र लाने को कहा। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी नहीं निकल पाता और शहरों में विकराल स्थिति हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका होती हैं वहां पर बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को भी अलर्ट रहना होगा। उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि मानसून समयावधि में दो महीने का राशन पहले ही गोदामों में रखकर उसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed