फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छात्राएं अपनी नेतृत्व क्षमता का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करे: राज्यपाल

छात्राएं अपनी नेतृत्व क्षमता का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करे: राज्यपाल

Thu, 22 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
छात्राएं अपनी नेतृत्व क्षमता का सदुपयोग राष्ट्र निर्माण में करे: राज्यपाल
हरिद्वार।
विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि छात्राओं को अपने अंदर छिपी नेतृत्व क्षमता का सदुपयोग देश को एक आदर्श और सुशासित राष्ट्र बनाने के लिए करना चाहिए। लड़कियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र हित में अपना योगदान देना चाहिए। तभी हम देश को एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा कर सकते हैं।
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज के छात्रा संघ सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित नारी के बिना सभ्य और विकसित समाज की कल्पना भी नहीं किया जा सकती है। विशिष्ट अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षित नारी ही श्रेष्ठ नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की सचिव डा. वीणा शस्त्री ने छात्रासंघ की ओर से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के कौशलवर्धन व नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कालेज की प्राचार्या डॉ. शशी प्रभा ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान कॉलेज की पत्रिका मुख्य वीणा का विमोचन हुआ। शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक डा. अशोक शास्त्री ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में योगेश्वर कृष्ण के जीवन दर्शन एवं जीवन की मुख्य घटनाओं पर आधारित नृत्य नाटिका का मंच संयोजन प्रदीप महाराज और स्वाति शर्मा ने किया। जिसमें हंसवी टोंक, प्रज्ञा द्विवेदी, सौफिया नाज छात्राओं ने प्रस्तुति दी। ऋतुसंहार में ऋतुओं के परिवर्तन को चित्र के परिवर्तन के साथ संबद्ध करते हुए कोमल, सौफिया, पूजा, प्रज्ञा, हंसवी टोंक ने सुंदर प्रस्तुति दी। सरकार द्वारा तीन तलाक को खत्म करने की पहल पर सिमरनजीत कौर, सूफिया, शिवानी, रेशमा, नेहा, हरप्रीत, मानसी, शीतल, प्राची, कोमल ने सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। सूफी दर्शन को कव्वाली के माध्यम से रीया, राधिका, आयुषी, मानसी, प्राची, दीपाली, स्नेहा, वंशिका, निकेतन, शिखा ने प्रस्तुत किया।
...................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed