{"_id":"5c6d9b69bdec2273a3397d10","slug":"201550687081-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदना कटारिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदना कटारिया ने शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने बुधवार की शाम हरकी पैड़ी पर दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और देश का हर नागरिक शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह अपने छोटे भाई को भी भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा के लिए प्रेरित करेंगी।
भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को रोशनाबाद स्थित अपने आवास पर पहुंची। बुधवार की शाम अपनी मां सोरन देवी, पिता नाहर सिंह, भतीजा आर्यन और गुनगुन के साथ हरकी पैड़ी पहुंची। यहां कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद गंगा में दीप दान कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वंदना कटारिया ने कहा कि पूरा देश पुलवामा के शहीद जवानों को सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं उसी प्रकार सैनिकों के परिवारों की हर संभव सहायता करना और उनकी रक्षा करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है।