फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाई-बहन का होता है अटूट नाता: मदन कौशिक

भाई-बहन का होता है अटूट नाता: मदन कौशिक

Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहन का होता है अटूट नाता: मदन कौशिक

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भाई-बहन का नाता अटूट है। प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का पर्व और रक्षासूत्र इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करता है। भाजपा अपनी सामाजिक मान्यताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिवर्ष रक्षासूत्र समारोह आयोजित करती है। यह बात शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को भारत सेवा आश्रम में आयोजित रक्षासूत्र समारोह में कही। निष्काम सेवा ट्रस्ट तथा ज्वालापुर में भी रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किए गए।
काबीना मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि बहनों ने भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर अन्याय व अधर्म के प्रति लड़ने की शक्ति दी है। आज हजारों बहनों का आशीर्वाद से ही भाजपा केंद्र और प्रदेश में सत्ता में काबिज होकर विकास कार्यों को बखूबी अंजाम दे रही है। भाजपा के रक्षासूत्र समारोह से घबराकर कांग्रेस नेताओं को इसके खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। हरिद्वार की हजारों बहनों का आशीर्वाद व शक्ति मदन कौशिक के साथ हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि इस आयोजन में हजारों बहनें अपने प्रिय नेता को रक्षासूत्र बांधकर अपना आशीर्वाद देती हैं। मुकेश कौशिक और जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि रक्षासूत्र समारोह विश्वास व स्नेह का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षासूत्र समारोह को जागेराम शास्त्री, नरेश शर्मा, अनिल ‘कुमार’, अन्नू कक्कड़, एकता सूरी, अंजना चड्ढा, गोमती मिश्रा, पारुल चौहान, सपना शर्मा, सुमनलता बब्बर, कलावती बत्रा, कमल बृजवासी, शशिभूषण सक्सेना, विजय शर्मा, राजेश शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, रमेश गौड़, श्यामल, लखनलाल चौहान, डा. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, सुभाष चंद्र, वीरेन्द्र तिवारी, डा. शामलाल पुरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विनित जौली, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी ने किया।

इस अवसर पर संगीता गिरि, शशिभूषण सक्सेना, दीपक शर्मा, विशाल गोस्वामी, नीरज शर्मा, राजेंद्र यादव, सतीश पाल, सुखेंद्र तोमर, नाथीराम प्रजापति, अजय शर्मा, संदीप गोस्वामी, सतीश यादव, रूपेश शर्मा, रवि चौहान, अर्चित चौहान, सूर्यकांत शर्मा, सुमनलता बब्बर, कलावती बत्रा, संगीता कपूर, मोहित प्रजापति, जीत सिंह, सचिन डबराल, रविसागर, अनिल मिश्रा, अमित शर्मा, गोपाल शर्मा, भारती बिष्ट, दुर्गेश नंदिनी, रमेश फौजी, भगीरथ प्रजापति, सुषमा, अंजू, अनिता अरोड़ा, सुमित बंसल, अनिल वशिष्ठ, सुमित श्रीकुंज, गौरव भारद्वाज, आशुतोष झा, सूरज मल्होत्रा, फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed