फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई परमाणु परीक्षण की जयंती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई परमाणु परीक्षण की जयंती

Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई परमाणु परीक्षण  की जयंती

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर परमाणु परीक्षण जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने परमाणु परीक्षण को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाइयां लिखाकर बधाई दी।
सागर गोयल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के अथक प्रयास से 1988 में राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया थे। सफल परमाणु परीक्षा के बाद भारत दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हो गया था। तब तत्कालीन वैज्ञानिक सलाहकार एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजी अब्दुल कलाम ने परमाणु परीक्षा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। इस परीक्षण के बाद दुनिया के बड़े देशों ने भारत पर अर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने देश की साख को गिरने नहीं दी थी। उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महामंत्री सचिन गुर्जर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की विकासवादी सोच के चलते देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। कहा कि अटल विहारी वाजपेयी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सका है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राहुल वशिष्ठ, रोहित साहू, उज्जवल पंडित, बिंदरपाल, विदित शर्मा, नितिन चौहान, विकास पाल, विकास पाल, शोभित, अमित चौहान, बिजेंद्र चौहान, प्रदीप चौहान, किशन बजाज, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed