{"_id":"5a904d1b4f1c1b3c718b6947","slug":"201519406363-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए चलेंगी, चार अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए चलेंगी, चार अतिरिक्त बसें
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
होली पर यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। शनिवार से दिल्ली के लिए चार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। मुख्यालय ने सभी डिपो प्रभारियों को होली के मद़्देनजर बसों की मरम्मत समय रहते करा लेने को कहा है।
होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन मुख्यालय ने अतिरिक्त बसें संचालित करने का फैसला किया है। ये बसें लंबी दूरी वाले रूटों पर संचालित होगी। परिवहन निगम के एआरएम सुरेश चौहान ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली के लिए 28 बसें संचालित की जा रही है। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए होली के पर्व पर चार अतिरिक्त बसें डिपो से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर परिवहन निगम ने पौड़ी से हरिद्वार होते हुए दिल्ली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शनिवार से शुरू कर दी है। इससे पौड़ी और सबदरखाल मार्ग के दर्जनों गांवों की जनता को राहत मिलेगी। इन गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग दिल्ली में कार्य करते हैं। उन्हें भी घर आने में सहूलियत होगी। वहीं सीधी रोड़वेज के चलने से पौड़ी स्थित इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौडी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी फायदा मिलेगा। दिल्ली, यूपी व अन्य जगहों से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर जाने में सहूलियत होगी। हरिद्वार से पौड़ी के लिए बस सुबह 6.23 बजे चलेगी जो दो बजे पौड़ी पहुंचेगी। वहीं पौड़ी से दिल्ली के लिए बस दिन में 1.45 बजे चलेगी जो रात साढ़े आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन