फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   20 years jail for rape convict

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा

Fri, 23 Sep 2022 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:41 PM IST
सार

17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एडीजे विशेष जज पॉक्सो न्यायाधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी युवक को दोषी पाया है। शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि 22 मार्च 2020 में ज्वालापुर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की घटना हुई थी। पीड़िता की मां ने आरोपी सावेज उर्फ भोला पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
20 years jail for rape convict

विस्तार

17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एडीजे विशेष जज पॉक्सो न्यायाधीश अंजली नौलियाल ने आरोपी युवक को दोषी पाया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी युवक को 20 वर्ष की सजा और 60 हजार रुपये के अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि 22 मार्च 2020 में ज्वालापुर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की घटना हुई थी। पीड़िता की मां ने आरोपी सावेज उर्फ भोला पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। बताया था कि घटना से दो दिन पूर्व आरोपी ने उनके घर आकर नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाए। अगस्त 2020 को नाबालिग बेटी ने ज्वालापुर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को सारी आपबीती बताई थी। पुलिस ने आरोपी सावेज उर्फ भोला निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना के बाद विवेचक ने आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता ने सरकार की ओर से छह गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed