फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   20 years imprisonment to man guilty of raping a mino

Haridwar News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद की सजा

Fri, 30 Aug 2024 03:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment to man guilty of raping a mino
रोशनाबाद। नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला जज/स्पेशल पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश कुसुम शानी ने युवक को दोषी करार पाते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार आठ मार्च 2022 में बहादराबाद क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था। घटना के चार दिन बाद परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि जब वह अपने घर से बाहर गई हुई थी। तब रास्ते में आरोपी युवक मिला था। युवक ने उसे नौकरी दिलाने का वादा कर बुलाया था। एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पीड़िता की माता व बहन ने आरोपी युवक को बैरियर छह रानीपुर से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आलोक निवासी ग्राम बौंगला थाना बहादराबाद के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो सहित प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में 11 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय नए आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 65 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नही देने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने के आदेश स्पेशल कोर्ट ने पीड़ित नाबालिग लड़की को प्रतिकर राशि के रूप में निर्भया प्रकोष्ठ से आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed