{"_id":"5c6eef21bdec2273a924a041","slug":"191550774049-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड को बनाए इको फ्यूल का हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड को बनाए इको फ्यूल का हब
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
नमामि गंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आए नितिन गडकरी ने गंगातट पर विकास की योजनाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने उत्तराखंड को स्विटजरलैंड की तरह विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम करने की सलाह दी।
अपना संबोधन शुरू करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि आज दुनिया बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमें सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना होगा। इसके लिए डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से किनारा करके हवाई और पानी के यातायात पर जोर देना होगा। उत्तराखंड में बॉयो फ्यूल की तमाम संभावनाएं बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से प्रदेश को बॉयो फ्यूल का हब बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जड़ी बूटियां, पेरूल आदि हैं। पेरुल, गन्ने की खोई और धान की पुआल से भी इंधन तैयार किया जा सकता है। इससे प्रदूषण नहीं फैलेगा। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में बिजली भरपूर है और इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागपुर में करीब 250 टैक्सियां बिजली से चलने वाली हैं। उत्तराखंड में ऐसे निवेशकों को आमंत्रित करने की जरूरत है, जिनकी मदद से बिजली आधारित वाहनों का उद्योग खड़ा किया जा सके। बिजली से चलने वाले वाहन पर्यावरण के मित्र साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि बांस के तेल से पानी के जहाज चलाने के लिए ईंधन बनाने की भी तैयारियां चल रही है। इस पर देहरादून के विशेषज्ञों ने रिसर्च की है, जल्द ही इस पर सफलता मिलेगी। इससे हजारों करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने गन्ने के शीरे और टॉयलेट की गंदगी से गैस बनाने और मूत्र से यूरिया बनाने का आइडिया दिया।
गंगोत्री से गंगासागर मोट बोट चलाने का है सपना
समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा सपना गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा में मोटर बोट से यात्रा करने का है। मैने आज तक जितने भी सपने देखे हैं सभी पूरे हुए हैं, उम्मीद है कि यह सपना भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि गंगा में मोटर बोट चलाने का प्रयोग बनारस से हल्दिया तक कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने रसिया से एक ऐसी रिवर बोट मंगाई है जिसकी गति 80 किमी प्रति घंटा की है। उन्होंने ऐसी एक बोट उत्तराखंड को भी देने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि गंगा में पानी पर यातायात शुरू कराने का उनका सपना भी जल्द ही पूरा होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में उड़ने वाली बस भी आएंगी: निशंक
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के साथ प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। 12 हजार 500 करोड़ रुपये से ऑलवेदर की सड़क बन रही है। इससे प्रदेश को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई उनकी योजनाओं से बन रही सड़क पर हवाई जहाज भी उतर सकेगा। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के प्रयास से प्रदेश में उड़ने वाली बस भी आएंगी। उन्होंने कहा कि देश में कभी ऐसा नहीं हुआ कि घोषणा के बाद योजना परवान चढ़ी हो, लेकिन इस बार साढ़े साल में अनेकों योजनाओं को शिलान्यास के साथ लोकार्पण हुआ है।