फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   व्यापारियों ने की गंगा को नहर बताने वाला शासनादेश वापस लेने की मांग

व्यापारियों ने की गंगा को नहर बताने वाला शासनादेश वापस लेने की मांग

Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की गंगा को नहर बताने वाला शासनादेश वापस लेने की मांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा को नहर घोषित करने पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों व पुरोहितों ने महानगर व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदर्शन कर सरकार से शासनादेश वापस लेने की मांग की।

चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि गंगा को नहर बताने वाले शासनादेश को तत्काल वापस लिया जाए। कहा कि गंगा के अस्तित्व से छेड़छाड़ करने वालों को मां गंगा कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि निर्जी स्वार्थों को पूरा करने तथा भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाए गए शासनादेश को तत्काल वापस नहीं लेने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय श्रोत्रिय एवं पुरोहित समाज के सचिन लुतिया ने कहा कि सदियों से हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड होने की मान्यता हिंदू जनमानस में बनी हुई है। गंगा के अस्तित्व के नकारने वाला शासनादेश लाकर हरिद्वार की छवि और मां गंगा के साथ खिलवाड़ माफी योग्य नहीं है। सरकार को तत्काल इस शासनादेश को निरस्त कर देना चाहिए। पं. उमाशंकर एवं व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी ने कहा कि गंगा के अस्तित्व को नकारने वाले शासनादेश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया व पं. नितिन कौशिक ने कहा कि शासनादेश वापस नहीं लेने पर गंगा का सम्मान बचाने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अनूप मेहता, ठाकुर रतन सिंह, दीपक पांडेय, आकाश भाटी, एसएन तिवारी, राजेश सुखीजा, प्रीतकमल, तरुण व्यास, राहुल चौहान, पंकज माटा, नवीन सेंस, सोनू चक्रपाणी, उमाशंकर वशिष्ठ, प्रदीप कुमार, संजय भारद्वाज, आदित्य वशिष्ठ, अरुण प्रकाश राघव, प्रमोद गोयल, गौरव शर्मा, शिवम, संजय मेहता, विपुल शर्मा, पवन पंचभैया, सुविक्षित रमन, आशुतोष चक्रपाणी, प्रदीप नागरे, शक्ति वशिष्ठ, पवन शास्त्री, राहुल चौहान, हिमांशु अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
ज -----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed