{"_id":"5ad394bb4f1c1b350a8b4b40","slug":"191523815611-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिपरीक्षा को प्रशासन ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिपरीक्षा को प्रशासन ने झोंकी ताकत
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सोमवार (आज) सोमवती स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार की शाम मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु रविवार को ही हरिद्वार पहुंच गए थे।
12 अप्रैल से शहर में चल रहे बड़े आयोजनों के कारण प्रशासन को भीड़ नियंत्रण समेत कई मोर्चों पर जूझना पड़ रहा है। बैशाखी, अंबेडकर जयंती और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के सद्भावना सम्मेलन के सकुशल संपन्न हो जाने के बाद पुलिस का पूरा ध्यान सोमवार को होने वाले सोमवती स्नान पर टिका है। नगर निगम की ओर से स्नान के मद्देनजर मेला क्षेत्र में विस्तृत सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस की आर से बाजारों में अतिक्रमण हटाने के साथ ही दिनभर यातायात की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने जमकर होमवर्क किया है। जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृृष्ण कुमार वीके ने अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने रविवार की देर शाम सीसीआर में सभी सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर सोमवार के मेले की सकुशल संपन्न कराने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी को अंजाम देने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए उन्होंने रोटेशन के हिसाब से ही पार्किंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
--------------------
अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात
अंबेडकर जयंती की संवेदनशीलता के मद्देनजर बुलाई गई तीन कंपनियां अर्द्धसैनिक बलों को जिले में ही फिलहाल रोका गया है। इन जवानों को सोमवती स्नान के दौरान हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए रोका गया है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि देहात क्षेत्र के साथ ही कई अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है।
विज्ञापन
-----------------------------------------
यातायात के लिए खोल हिल बाईपास
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सोमवती अमावस्था स्नान पर्व के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रशासन रविवार को हिल बाईपास मार्ग को भी यातायात के लिए खोल दिया है। हिल बाईपास को खोलने से ऋषिकेश और देहरादून आने-जाने वालों को जाम से छुटकारा मिलेगा । इसके साथ ही उत्तरी हरिद्वार के निवासियों को भी जीरो जोन की कैद से मुक्ति मिलेगी और वे हिल बाईपास से आ जा सकेंगे।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क तथा जिला प्रशासन के सहमति से हिल बाईपास पर ब्रह्मपुरी और खड़खड़ी के गेटों के ताले खोल दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट और पार्क डायरेक्टर की सहमति से जनहित के मद्देनजर हिल बाईपास को खोला जा सकता है। शासन स्तर पर हिल बाईपास मार्ग को स्थायी रूप से खुलवाने की कार्रवाई भी कराई जा रही है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि हिल बाईपास खोलने के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अर्द्धकुंभ मेला के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी हिल बाईपास को खुलवाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका डाली जानी थी, लेकिन मेले के बाद इस दिशा में किसी ने भी कुछ नहीं किया है। पार्क प्रशासन ने सायं पांच बजे तक ही हिल बाईपास खोला है। दिन डलने के साथ ही हिल बाईपास पर जंगली जानवर आ जाते हैं उनकी सुरक्षा और विचरण व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए आवाजाही बंद कर दी जाती है।
--------------
सोमवती स्नान आज
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या का स्नान करने के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु धर्म नगरी पहुंच गए हैं। सोमवार को स्नान तड़के तीन बजे शुरू हो जाएगा। सोमवती सवेरे 7.22 बजे तक रहेगी, लेकिन स्नान शाम तक चलता रहेगा।
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार जो तिथि सवेरे सूर्योदय के समय रहती है, वह पूरे दिन मानी जाती है। सोमवती का स्नान करने के श्रद्धालु महिलाएं पीपल के वृक्षों की परिक्रमा कर अनेक प्रकार की वस्तुओं का दान करेंगी। महिलाएं अपने पति और परिवार के लिए भी समृद्धि मांगेगी। जिन महिलाओं के 13 सोमवती स्नान पूरे हो चुकें होंगे, वे गंगा के तटों पर जाकर उद्यापन करेंगी। महिला श्रद्धालुओं की ओर से शैया दान भी किया जाएगा। सोमवती अमावस्या पर सर्वाधिक यात्री पंजाब, हरियाणा और जम्मू काश्मीर से हरिद्वार पहुंचे हैं।