फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एक ही परीक्षा के आए दो अलग-अलग प्रश्रपत्र, छात्र परेशान

एक ही परीक्षा के आए दो अलग-अलग प्रश्रपत्र, छात्र परेशान

Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
एक ही परीक्षा के आए दो अलग-अलग प्रश्रपत्र, छात्र परेशान
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमेस्टर परीक्षा में चिन्मय डिग्री कॉलेज और अन्य कॉलेजों में अलग-अलग प्रश्नपत्र आया। छात्रों का कहना है कि एक प्रश्नपत्र काफी सरल और दूसरा कठिन है। चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रों ने विवि प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और परीक्षा को फिर से कराने की मांग की।

सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा विवि की बीएसी फिजिक्स की इलेक्ट्रॉनिक्स की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा प्रदेश भर में कराई गई। परीक्षा के बाद चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अन्य कॉलेजों के छात्रों से प्रश्न पत्रों का मिलान किया तो एसएमजेएन पीजी कॉलेज व अन्य कॉलेजों में अलग प्रश्नपत्र आने की बात सामने आई। छात्रों ने प्राचार्य डा. आलोक कुमार से वार्ता की। छात्रों ने बताया कि विवि की ओर से एक ही कक्षा के लिए दो तरह के प्रश्नपत्र तैयार किए गए। एसएमजेएन और अन्य कॉलेजों में पांचवां सेमेस्टर और चिन्मय डिग्री कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर लिखा हुआ प्रश्नपत्र आया। चिन्मय डिग्री कॉलेज का प्रश्नपत्र अन्य कॉलेजों की अपेक्षा कठिन था। छात्रों ने विवि पर कॉलेज के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी कॉलेज में पेपर गलत आने का मामला सामने आ चुका है। चिन्मय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. आलोक कुमार ने बताया कि एक ही कक्षा की परीक्षाओं में दो भिन्न प्रकार के पेपर आने की बात सामने आई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने दो प्रश्नपत्र आने के मामले की जांच करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को वीसी के साथ विवि में बैठक होनी है उसमें भी इस मामले को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed