फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को काम शुरू

हरिद्वार के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को काम शुरू

Fri, 18 May 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को काम शुरू

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम आने शुरू होते ही डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को तैयारी शुरू हो चुुकी है। कुछ कालेजों में प्रवेश विवरिणका प्रकाशित करने के लिए भेज दी गई है तो कुछ में प्रकाशित होकर आ गई है। एसएमजेएन पीजी कालेज में 11 जून को प्रवेश फार्म वितरण शुरू हो जाएगा तो एचईसी पीजी कालेज और महिला डिग्री कालेज में उत्तराखंड बोर्ड एवं सीबीएसई के परीक्षा परिणाम आने के अगले दिन से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आइए हम आपको बताते हैं कि हरिद्वार के किस डिग्री कालेज में किस पाठ्यक्रम में कितनी सीटों पर प्रवेश होना हैं।
----------------
इस साल एचईसी में शुरू होगी बीए
हरिद्वार शहर एवं आसपास के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इस बार एचईसी पीजी कालेज में बीए के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। चेयरमैन संदीप चौधरी ने बताया कि इसी सत्र से कालेज को बीए की मान्यता मिल गई है। विषयवार सीटों का ब्यौरा शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त पाठ्यक्रमों में इंटरमीडिएट के सभी बोर्ड के रिजल्ट आते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

----------------------
एसएमजेएन पीजी कालेज
एसएमजेएन पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए फार्म वितरण करने का काम 11 जून से जारी हो जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून नियत की गई है। योग्यता सूची चस्पा करने का काम 11 जुलाई को होगा और प्रवेश प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। प्राचार्य डा. सुनील बत्रा ने बताया कि कालेज में इस साल पूर्ववत ही पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं महिला डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. शशी प्रभा ने बताया कि कालेज में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एसएमजेएन पीजी कालेज
-----------------
बीए - 260
बीकॉम - 120
बीकॉम स्ववित्त पोषित -- 180
बीएससी पीसीएम स्ववित्त पोषित -- 60
बीएससी सीबीजेड स्ववित्त पोषित -- 4्0
बीएससी कंप्यूटर साइंस - - 40
------------
एमए अर्थशास्त्र - - 60
एमए अंग्रेजी -- - 60
एमए हिंदी --- 60
एमए राजनीतिशास्त्र - 60
एमए समाजशास्त्र - 60
एमकॉम वाणिज्य -- 80
--------------
एचईसी पीजी कालेज कनखल
बीकॉम -- 240
बीएससी पीसीएम - 60
बीएससी सीबीजेड - 60
बीबीए -- 120
बीलिब -- 25
पीजीडीबीए - 25
एमबीए - - 60
एमकॉम - 50
--------------
चिन्मय डिग्री कालेज
बीएससी पीसीएम - 80
बीएससी सीबीजेड - 80
बीएससी कंप्यूटर साइंस - 80
-------------
महिला डिग्री कालज कनखल
बीए
अर्थशास्त्र - 120
अंग्रेजी - 60
हिंदी - - 120
राजनीतिशास्त्र- 180
गृह विज्ञान -- 120
संस्कृत -- 60
संगीत -- 60
---------------
बीकॉम - 80
बीबीए - 40
बीएससी होम साइंस - 40
पीजी
एमए होम साइंस - 60
एमए म्यूजिक - 25
एमए राजनीतिशास्त्र- 60
एमएससी होम साइंस - 25
एमकॉम --- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed