फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सरकारी ट्यूबवेल को चलाने के लिए डीएम से लगायी गुहार

सरकारी ट्यूबवेल को चलाने के लिए डीएम से लगायी गुहार

Thu, 22 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
सरकारी ट्यूबवेल को चलाने के लिए डीएम से लगायी गुहार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
बादशाहपुर के ग्रामीणों ने कहा डीएम साहब बिजली आपूर्ति करवाकर बंद सरकारी ट्यूबवेल को चालू करवा दो, ताकि फसलों को सूखने से बचाया जा सके।
गांव बादशाहपुर में दस साल पहले स्थापित सरकारी ट्यूबवेल को चलाने के लिए अब तक बिजली का कनेक्शन मंजूर नहीं हुआ है। ऐसे में ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका है। किसानों ने डीएम दीपक रावत से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने की मांग की है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही किसानों को इस सरकारी ट्यूबवेल की याद आती है। कारण गर्मी के दिनों में फसलों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ओमप्रकाश, हरपाल, नरेंद्र, पुष्करराज, बुद्ध सिंह, बिशंबर सैनी एवं ग्राम प्रधान जाफिर हसन का कहना है कि वर्ष 2009 में जल निगम ने यह सरकारी ट्यूबवेल स्थापित किया था। इसके बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अंकुर सैनी, रामकुमार, लीलाधर कांत, अजय सैनी, बिट्टू सैनी आदि का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की अनदेखी से यह सरकारी ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि डीएम दीपक रावत इस समस्या का जरूर समाधान कराएंगे। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारें में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed