{"_id":"5aabfb574f1c1b21578b50c0","slug":"181521220439-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से खनन के वाहनों के निकलने पर ग्रामीणों ने रोककर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से खनन के वाहनों के निकलने पर ग्रामीणों ने रोककर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लालढांग।
लालढांग वन रेंज बैरियर पर खनिज से भरे वाहनों को रोककर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि खनिज से भरे वाहनों को लालढांग बाजार से न निकाला जाए।
रेत-बजरी से भरे वाहन लालढांग मेन बाजार के संकरे मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। इससे बाजार में आने- जाने वाले लोगों और दुकानदारों को काफी दिक्कतें होती हैं। खनिज से भरे वाहन कोटद्वार से वन मोटर मार्ग होते हुए लालढांग बाजार से गुजर रहे हैं। इससे पूरे दिन बाजार में धूल मिट्टी उड़ती रहती है। तेज रफ्तार से दौड़ते यह वाहन हादसे का सबब बन सकते हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खनिज से भरे वाहनों को लालढांग बैरियर पर रोक कर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर चंद्रगोपाल कुकरेती, इंद्रमणि डबराल, केएस रावत, मोहम्मद नौशाद,राकेश नेगी संतराम सिंह, आलोक द्विवेदी, श्रेष्ठ कुमार चौहान, मुकेशडबराल, जुनेद मकरानी, यशवंत चौहान, रघुवीर सिंह नेगी, सुनील, सुदन डबराल, विनीत शर्मा, नवीन चमोली, जयपाल सिंह आदि शामिल हुए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने सभी खनिज वाहनों को तिरपाल ढक कर लाने केनिर्देश दिए एवं स्कैनिंग प्लांट के स्वामी को लालढांग बाजार में सुबह शाम टैंकर से पानी का छिड़काव करने को कहा।