फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता को बनाएं पदाधिकारी: निशंक

संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता को बनाएं पदाधिकारी: निशंक

Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता को बनाएं पदाधिकारी: निशंक
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

पार्टी की बैठक में न आने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी जाए। उनकी जगह काम करने वाले नए पदाधिकारियों को संगठन में जगह दी जाए। ये बातें सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी डोबनगर में आयोजित भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में कही।

मुख्य अतिथि सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सम्मेलन में आए सभी मोर्चा से जानकारी जुटाई। उन्होंने कार्यकारणी में शामिल पदाधिकारियों से भी संवाद किया। डॉ. निशंक ने कहा कि सम्मेलन और बैठकों में नहीं पहुंचने वाले पदाधिकारियों को तत्काल पद से मुक्त किया जाए। उनकी जगह नए और संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाए। सोमवार को त्रिशक्ति सम्मेलन में कुछ पदाधिकारी गायब थे। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं, उनसे बात कर उनकी समस्या समझें और पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें प्रेरित करें। कहा कि जो लोग बूथ पर कार्य नहीं कर रहे हैं उनकी सूची बनाकर दें। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं। सांसद ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे लीडर हैं। हर एक बूथ पर 20 व्यक्ति की टीम कार्य करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, मडंल अध्यक्ष अश्वनी पाल, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद चौहान, जितेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह पंवार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीमा गुप्ता, बिजेंद्र सिंह चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed