फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जंगली जानवरों से निजात दिलांए नहीं तो छोड़ देंगे खेती

जंगली जानवरों से निजात दिलांए नहीं तो छोड़ देंगे खेती

Tue, 11 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवरों से निजात दिलांए नहीं तो छोड़ देंगे खेती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के जनता दरबार में जंगली जानवरों के फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। जनता दरबार में किसानों का दर्द छलका तो उन्होंने विधायक को चेतावनी दे डाली। किसानों ने स्पष्ट कहा कि अगर जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा नहीं कराई गई तो एक साथ सैकड़ों किसान खेती करना छोड़ देंगे। विधायक ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान जनता दरबार में टूटी सड़कें, पानी की समस्या समेत अन्य मुद्दे भी उठे।
विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने रविवार की शाम गाजीवाली गांव में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की समस्याओं को गंभीर बताया। किसानों का कहना था कि हर रोज हाथी, बंदर तथा अन्य जंगली जानवर खेती को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान लगातार कई दिन मेहनत कर फसल उगाते हैं और जंगली जानवर फसल चट कर जाते हैं। उन्होंने जंगली जानवरों से सुरक्षा कराने की मांग की। साथ ही ऐसा न होने पर आने वाले दिनों में खेती से ही तौबा कर लेने की चेतावनी दी। सतपाल सिंह, गंगाधर, चंद्रशेखर, नंदराम आदि ने खेती से किनारा कर लेने की चेतावनी दी। विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर वे गंभीर हैं। शीघ्र ही मुख्यमंत्री के सामने इस समस्या को उठाएंगे। जल्दी ही उस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने अभी तक नहीं बन सकी कच्ची सड़कों का निर्माण कराने की भी मांग उठाई। विधायक स्वामी यतिश्वरानंद ने ठेकेदार को गांव के छोटे मुख्य मार्ग को जल्दी बनाने के लिए कहा। कांगड़ी गांव में 40 साल पहले बने मिलन केंद्र की तरफ विधायक का ध्यान खींचते हुए इसे तोड़कर दोबारा बनवाने की मांग की। विधायक ने पंचायती राज अधिकारी को फोन पर वार्ता कर पुराने मिलन केंद्र को तोड़कर नया पंचायत घर बनाने के लिए आदेश दिए गए हैं। ग्रामीण राहुल शर्मा, होरी सिंह, राघवानंद शर्मा, निशा शर्मा, आरती पाल, अमित पाल आदि ने भी गांव की कई समस्याओं को उठाया। जनता दरबार के बाद विधायक यतीश्वरानंद ने भूमिया माता मंदिर के पास सड़क निर्माण के लिए नारियल तोड़कर शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed