फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   श्रावण के बाद अब जाहरदीवान गोगावीर पूजा की तैयारियां

श्रावण के बाद अब जाहरदीवान गोगावीर पूजा की तैयारियां

Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
श्रावण के बाद अब जाहरदीवान गोगावीर पूजा की तैयारियां

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी में अब जाहरदीवन की यात्रा चल रही है। गोगावीर को पूजने के लिए श्रद्धालु राजस्थान गंगानगर के बागड़ जा रहे हैं। वहां से लौटकर कंदूरी भोजों को आयोजन हो रहा है। यह सिलसिला गुघाल मेले तक चलेगा। इस बार गुघाल श्रावण शुक्ल त्रयोदशी 22 सितंबर को पड़ेगा।
श्रावण बीतते ही बागड़ यात्रा शुरू होती है। हरिद्वार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों श्रद्धालु बागड़ जाते हैं, जहां गोगावीर का प्रमुख स्थान है। वहां से लौटने के बाद कंदूरी भोज शुरू हो जाते हैं। इन भोजों में कढ़ी चावल का प्रसाद जरूरी है। इन दिनों श्रद्धालु बागड़ भी जा रहे हैं और लौटकर भोज भी करने लगे हैं। कुुछ दिनों बाद धर्मनगरी में गोगावीर की छड़ी यात्रा शुरू होगी। नगर भ्रमण के बाद पवित्र छड़ी 21 सितंबर की शाम को ज्वालापुर के गुघाल मेला परिसर पहुंचेगी। तब यहां मेला शुरू हो जाएगा। तीन दिन की शेष पूजा गोगावीर की माडी पर होगी। इस पूजा में छड़ी की पूजा का विशेष विधान है। तीन दिनों तक जोगी संप्रदाय के परंपरागत गायक रात भर गीतों की गंगा डमरु की धूम पर बहाएंगे। मेले में बिकने वाला चकोतरा फल अभी से बाजार में आ गया है।
विज्ञापन

पंचपुरी के ज्वालापुर और कनखल में विशेष रूप से गोगावीर के पर्व लगभग महीने भर मनाए जाते हैं। बुड्ढी माता के मंदिर पर भी गुघाल सजता है। इस पर्वों के लिए कंदूरी भोजों का खास महत्व है। ये भोज शुरू होने के साथ घरों में स्थापित गोगावीर के थान पर इन दिनों पूजा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो स्थानों पर शिव भोजों का आयोजन
हरिद्वार। पौराणिक मंदिर बिल्वकेश्वर महादेव में दाऊदयाल अग्रवाल के संयोजन में विशाल शिविर का आयोजन किया गया। पं. हुकुम चंद की प्ररेणा से चल रहे भोज का यह 36वां वर्ष था। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवन बिल्वकेश्वर के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। ऐसा ही शिव भोज ज्वालापुर चाकलान स्थित शिव मंदिर में उमाकांत दीक्षित के संयोजन में प्रसाद रूप में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed