फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अपने हकों के लिए खड़ी हों महिलाएं

अपने हकों के लिए खड़ी हों महिलाएं

Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
अपने हकों के लिए खड़ी हों महिलाएं

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद
महिलाओं को अपने हकों के साथ समाज में बराबरी के लिए उठ खड़ा होना होगा। महिलाओं की भी पुरुषों के बराबर भागीदारी से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
सरस्वती शिशु सदन जूनियर हाईस्कूल बौंगला में केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित नई रोशनी कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति राड्स रानीचौरी के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा के मार्गदर्शन में मुस्लिम महिलाओं के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सचेत रहने की जरूरत है। समाज और परिवार की ओर से महिलाओं के ऊपर किसी भी तरह की हिंसा का प्रतिकार करने के लिए खुद महिलाओं को आगे आना होगा। इसके लिए यह भी जरूरी है कि वह शिक्षित बनें और अपने कानूनी अधिकार जानें। इसके साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी समय-समय पर कराना चाहिए, ताकि उन्हें कोई बीमारी छू न सके। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।
मास्टर ट्रेनर सरिता कुड़ियाल ने घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह महिलाओं की सुरक्षा का बड़ा हथियार है। महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिया गया है, लेकिन इसके लिए उन्हें खुद को भी तैयार करना होगा। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव को दूर करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक हीना रजा ने मुस्लिम महिलाओं की स्थिति और उनसे उबरने के बारे में जानकारी दी। समिति की सचिव कुंभीबाला भट्ट ने बताया कि महिलाएं अगर अपने अधिकार के प्रति सजग रहे तो वह खुद को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को सशक्त बना सकती हैं। उरेडा की जिला परियोजना अधिकारी वंदना जनवेजा ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर हसीना, अफरोजा, जरीना, नसीमा, रेहाना, शाहीना, मीना और साजिदा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed