फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नेताजी सुभाषचंद्र बोस का बलिदान अविस्मरणीय, युवा लें प्रेरणा

नेताजी सुभाषचंद्र बोस का बलिदान अविस्मरणीय, युवा लें प्रेरणा

Tue, 23 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का बलिदान अविस्मरणीय, युवा लें प्रेरणा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर धर्मनगरी में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण याद किया। वक्ताओं ने उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताते हुए कि प्रत्येक नागरिक को देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।
मंगलवार को सुभाषघाट पर महानगर कांग्रेस के संयोजक संजय अग्रवाल के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर हुई गोष्ठी में कहा गया कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर आशीष गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर एवं यशवंत सैनी, आशीष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, वेदपाल तेजियान, सुमित तिवारी, निखिल शर्मा, रोहित आदि शामिल हुए। यूनियन भवन में हुई गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने विचार रखे। जिसमें पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, आकाश भाटी, वरुण बालियान, सचिन बैनीवाल, मुरली मनोहर, धर्मपाल ठेकेदार आदि शामिल हुए। वहीं सुभाष घाट पर आजाद हिंद फौज से जुड़े युवाओं एवं व्यापारियों ने गोष्ठी की। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख कुलदीप शर्मा एवं धीरज बिष्ट ने गरीब बच्चों को बैग के साथ पढ़ने की सामग्री वितरित की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अजय सैनी, संजीव नैयर, संजय सैनी, पार्षद अमन गर्ग, कन्हैया खेवड़िया, दीपक, कृष्ण कुमार, महावीर रुहेला, बॉबी त्यागी, सोनू, आशुतोष गिरि, नीरज सिंघल, महेश भंडारी, सूरज गुप्ता, हेमंत रुहेला, सुभाष गुप्ता, दिनेश आजाद, नीरज जैन, आकाश बंसल, दिनेश आदि शामिल हुए। वहीं सिविल सोसायटी उत्तराखंड की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रैली निकाली। जेपी बडोनी ने कहा कि शहीद सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी में अग्रणीय भूमिका निभाई। इस मौके पर अधीर कौशिक, बाबा हठयोगी, राधेलाल, नरेंद्र श्रमिक, सोनिया कौशिक, बाबू अरोड़ा, रवि जैन, शक्ति त्यागी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद शाखा गुरुकुल हरिद्वार ने शारदा नगर ज्वालापुर में कार्यक्रम करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान को याद किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मधुसूदन आर्य, उपाध्यक्ष डा. विशाल गर्ग, डा. अश्विनी चौहान, सुरेंद्र आर्य, विनोद गोयल, दिनेश चंद्र गर्ग, सुरेश बिश्नोई, राजीव शर्मा, मोनिका जैन, संगीता शर्मा, सत्यवती आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। भेल मार्ग स्थित गांधी पार्क में उत्तराखंड क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं एवं मेयर मनोज गर्ग ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर एकत्र होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र सेवा में बढ़ चढ़कर सेवा भाव से कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंग्रेजी हुकुमत के दांत खट्टे किए। अंग्रेजी हुकुमत उनके साहस व धैर्य से कांप उठती थी। सरिता पुरोहित, रविन्द्र कौर, यूकेडी के जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर, जिला महामंत्री सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शहीदों के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर कमल खड़का, शंकर उपाध्याय, नरेश शर्मा, सागर गोयल, अमित शर्मा, शरद शर्मा, विजय सिंह पाल, हिमांशु मल्होत्रा, अक्षत मल्होत्रा, सौरभ, विरेंद्र सिंह, अवनीश आदि शामिल रहे। वहीं राष्ट्रीय स्वाभिमान मिशन ने भेल के गांधी पार्क में सुभाष चंद्र बोस जयंती को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाते हुए गोष्ठी की। इस मौके पर मुख्य संयोजक विजय सिंह पाल, वीरेंद्र पाल, सतीश चंद्र जैन, प्रो. पीएस चौहान, ओमप्रकाश शास्त्री, विश्वास सक्सेना, मुकेश पाल, नरेंद्र चंदेल, सौरभ माथुर, क्षितिज माथुर, प्रदीप विरमानी, वेदप्रकाश पाल, राजीव पाल, सताक्षी, शिवांगी सेठ, भावना चौहान, नीता शर्मा, रचना, सोनम पाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed