{"_id":"5afdc67c4f1c1bda408b62f3","slug":"161526580860-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमसिंह नगर के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमसिंह नगर के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Thu, 17 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शिवालिक नगर में जिला ऊधमसिंह नगर के खटीमा के रहने वाले दीपक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दीपक रोशनाबाद में पुलिस लाइन के बाहर बने पुलिस महकमे के पेट्रोल पंप पर काम करता था। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
एसएसआई दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्यू-176 शिवालिक नगर में किराये पर रहने वाले दीपक (26) पुत्र जसवीर के फांसी लगाने की सूचना मकान मालकिन फूलवती मलिक के दामाद योगेश वाधवा ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को चुन्नी के फंदे से नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि दीपक चार दिन पूर्व अपनी पत्नी को घर छोड़कर आया था। बुधवार को जब घर के अंदर से पानी लगातार बह रहा था तब दूसरे किरायेदार ने कई बार आवाज लगाकर नल बंद करने को कहा, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। तब फिर किरायेदार ने मकान मालकिन के दामाद योगेश वाधवा को बुला लिया। जब मास्टर चाभी से दरवाजा खोला गया तो दीपक का शव चुन्नी के फंदे से झूल रहा था।