फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गुरुकुल में कुलसचिव के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन शुरु

गुरुकुल में कुलसचिव के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन शुरु

Wed, 28 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल में कुलसचिव के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन शुरु

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों ने कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. वीके शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एबीवीपी के जिला सहसंयोजक तरुण चौहान और राहुल चौधरी आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप है कि कुलसचिव ने छात्रों की मांगों की अनदेेेखी करते हुए लाठीचार्ज कराया। साथ ही वह वित्तीय घोटालों में शामिल हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विवि के सैकड़ों छात्र बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां पर छात्रों ने एबीपीवी के सहसंयोजक तरुण चौहान ने कहा है कि विवि में कुलसचिव की नियुक्ति असंवैधानिक है। एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचने के लिए पद का कार्यकाल गलत तरीके से बढ़ाया गया। कुलसचिव ने सिक्योरिटी, बोरवेल में घोटला कर विश्वविद्यालय का वित्तीय हानि पहुंचाई। छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद पंवार ने कहा कि कुछ दिन पहले कुलसचिव ने विवि में पुलिस बुलाकर आंदोलित छात्रों पर लाठीचार्ज कराया। जिसमें कईं छात्रों को चोटें आई थी। इसके बावजूद छात्रों के कुलपति के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया। अब आश्वासन के अनुरूप फेल हुए छात्रों की कापी की निशुल्क रि-चेकिंग, बैक व इंप्रूमेंट परीक्षा वर्ष में एक बार कराने, शोधार्थियों को छात्रवृत्ति, विवि में राष्ट्रीय तिरंगा लगाने , सेमेस्टर परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाने जैसी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष चौहान, राहुल चौधरी, राहुल शर्मा ने बताया कि मांगें माने जाने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। प्रदर्शनकारियों में अभिषेक चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चर्चित बालियान, लक्की पुंडीर, हिमांशु वत्स, मनीष मलिक, अक्षित जाट, तरुण चौहान, विशाल भारद्वाज, अंशुल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed