फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मेला व्यवस्था दिखाने अधिकारियों को प्रयाग ले जाएगा संत समाज

मेला व्यवस्था दिखाने अधिकारियों को प्रयाग ले जाएगा संत समाज

Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेला व्यवस्था दिखाने अधिकारियों को प्रयाग ले जाएगा संत समाज
हरिद्वार।
विज्ञापन

हरिद्वार के आगामी कुंभ मेले को पूरी तरह से गंगा के मैदान में ले जाने की तैयारी है। शहर से भीड़ का बोझ कम करने के लिए अखाड़ा परिषद ने ही यह पहल शुरू की है। व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराने के लिए संत समाज उत्तराखंड के अधिकारियों को प्रयाग ले जाएगा। अखाड़ों की कुंभ छावनियां इस बाद मेला क्षेत्र में ही बनाई जाएंगी और धर्म पताकाएं भी वहीं फहराएंगे।
गौरतलब है कि हरिद्वार में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते अखाड़ा परिषद ने पहले ही निर्णय ले लिया था कि कुंभ मेले को चंडी घाट स्थित गंगा के मैदान में फैलाया जाएगा। इसके लिए शहरी विकास मंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मैदान क्षेत्र का दौरा संतों के साथ कर चुका है। अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमंहत हरि गिरि ने बताया कि हरिद्वार कुंभ से पहले प्रयाग का अर्द्धकुंभ होना है, जो कुंभ के ही समान है। प्रयाग अर्द्धकुंभ में साधुओं की जमातें भी स्नान करती है, अत: वह मेला कुंभ जैसा ही भरता है। प्रयाग के कुंभ और अर्द्धकुंभ दोनों ही गंगा के मैदान में प्राचीन काल से भरते आए हैं। हरिद्वार और उत्तराखंड प्रशासन को प्रयाग की भांति की हरिद्वार में व्यवस्थाएं करनी होगी। इसलिए अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को संत समाज अपने साथ ले जाकर मेला क्षेत्र का भ्रमण कराएगा। उसी तर्ज पर हरिद्वार में भी प्रबंध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार का अगला कुंभ बहुत बड़ा कुंभ होगा। इसके लिए अभी से व्यवस्थाएं करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अगले कुंभ के लिए अखाड़ों की पेशवाईयां मेला मैदानों तक ले जाई जाएंगी। शहर स्थित अखाड़ों में सामान्य कार्यक्रम होंगे, किंतु धर्म ध्वजाएं मेला मैदानों में आवंटित भूमि पर चढ़ेंगी। साधुओं के ढेरे भी वहीं पड़ेंगे और धूने भी वहीं सजेंगे। अत: मेला क्षेत्र में व्यापक प्रबंधों की आवश्यकता है। जब तक उत्तराखंड के अधिकारी मेला क्षेत्र का भ्रमण नहीं करेंगे उन्हें मेले की महत्ता का ज्ञान नहीं हो पाएगा। अत: उनका प्रयाग जाना जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed