फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तीर्थों और संस्कृति की रक्षा करें पुरोहित: ब्रह्मचारी

तीर्थों और संस्कृति की रक्षा करें पुरोहित: ब्रह्मचारी

Mon, 08 Jul 2019 10:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
तीर्थों और संस्कृति की रक्षा करें पुरोहित: ब्रह्मचारी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

जयराम आश्रम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि तीर्थों और संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी तीर्थ पुरोहितों की है। इसके लिए उन्हें प्रभावी भूमिका निभाते हुए काम करना चाहिए। उन्होंने बदलते जमाने के साथ पुरोहितों की शैली और वेशभूषा आदि में आ रहे परिवर्तन को संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि यदि हमने धोती कुर्ता और जनेऊ को ही नहीं बचाए रखा तो हम अपनी भूमिका के साथ इंसाफ नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी रविवार को मणिद्वीप आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज तीर्थों पर अनेक तरह की परेशानियां हैं। सबसे ज्यादा समस्या तीर्थों पर बढ़ती गंदगी की है। जब तीर्थ स्थल साफ सुथरे ही नहीं रहेंगे तो श्रद्धालु वहां क्यों आएंगे। इसके लिए सरकार की तो जिम्मेदारी है ही वहां संस्कृति संरक्षण का जिम्मेदारी संभालने वाले तीर्थ पुरोहितों की भी है। युवा पीढ़ी को संस्कारित करने और संस्कृति का संरक्षण करने के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार द्वारा मठ मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर कहा कि सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि आज तीर्थ पुरोहितों के हकों को छीनने की साजिश की जा रही है। सरकार देश के विभिन्न तीर्थों पर पुरोहितों के अधिकारों का क्षरण करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब और दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों से अपने स्वरूप को बरकरार रखने और नई पीढ़ी को भी संस्कारवान व पुरोहित्व में पारंगत बनाने की बात कही। गंगा सभा हरिद्वार के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि गंगा की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर काम करने की जरूरत है। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि गंगा और तीर्थ की रक्षा के लिए हर स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों में श्रीगंगा सभा साथ रहेगी। इस दौरान वाराणसी, उज्जैन, इलाहाबाद, मथुरा, वृंदावन गोकुल, कुरुक्षेत्र, भीमशंकर, नासिक, ओंकारेश्वर समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से आए पुरोहितों ने भाग लिया। आशुतोष शर्मा, दुष्यंत झा, सिद्धार्थ चक्रपाणि, यतीन्द्र सिखौला, डा. सत्यनारायण शर्मा, रजनीश शर्मा, उज्जवल पंडित आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed