फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नशे के खिलाफ जंग छेड़ेगी कांग्रेस

हरिद्वार: नशे के खिलाफ जंग छेड़ेगी कांग्रेस

Mon, 08 Jul 2019 10:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जंग छेड़ेगी कांग्रेस

कई पदाधिकारियों के पदों से इस्तीफा दे देने के चलते चर्चाओं में आई कांग्रेस के एक गुट ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत नशे के खिलाफ जंग लड़ते हुए धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित बैठक में लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से सांप्रदायिक ताकतों के साथ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से इस लड़ाई को लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए अंबरीष कुमार ने कहा कि सरकार की लापरवाही और राजनीतिक संरक्षण में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ऐसी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करेगी। 12 जुलाई को कुमारगढ़ा कनखल में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की । नितिन तेश्वर को इस कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया। मेयर अनीता शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस को एक बार फिर से मजबूती देना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को इसके लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी ताकत को पहचाने जनता की समस्याओं को उठाएं और उनकी लड़ाई लड़ें। इस दौरान धर्मपाल ठेकेदार, सोम त्यागी, पार्षद अनुज कुमार, विकास कुमार, कैलाश भट्ट और वरुण बालियान, अमन गर्ग, सुनील कुमार, सचिन अग्रवाल, प्रीत कमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed