फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नहीं आए नए नगर आयुक्त पांडे ने अपर आयुक्त को सौंपा चार्ज

नहीं आए नए नगर आयुक्त पांडे ने अपर आयुक्त को सौंपा चार्ज

Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
नहीं आए नए नगर आयुक्त  पांडे ने अपर आयुक्त को सौंपा चार्ज
हरिद्वार। स्थानांतरित नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने अपर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा को चार्ज थमाकर नगर निगम छोड़ दिया है। उन्होंने कई दिन तक शासन की ओर से नियुक्त नगर आयुक्त उदय सिंह राणा का इंतजार किया। लेकिन उनके नहीं आने का संकेत मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त को ही चार्ज सौंप दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि नगर निगम में कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक अखाड़ेबाजी के चलते कोई अधिकारी हरिद्वार नहीं आना चाहता है। लगभग छह महीने में तीन नगर आयुक्त आकर चलेे गए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट बीके मिश्र एक दिन ही रहे। उनके बाद दूसरे अपर जिला मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्रा आए, जिन्होंने नगर निगम को संभालने की कुछ कोशिश की। राजनीतिक के चलते उन्हें भी यह पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद आलोक कुमार पांडेय को एचआरडीए उपाध्यक्ष के साथ शासन ने नगर आयुक्त का दोहरा दायित्व दिया। कांग्रेस और भाजपा की राजनीति के चलते शासन से आग्रह कर उन्होंने नगर निगम छोड़ने में भलाई समझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed