{"_id":"5d1e40218ebc3e3c655a251a","slug":"156226356117-haridwar-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट व्यवसाई ने लगाई फांसी, स्टोन क्रशर स्वामी पर जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट व्यवसाई ने लगाई फांसी, स्टोन क्रशर स्वामी पर जड़े आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
बृहस्पतिवार शाम लक्सर के रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव पेड़ पर झूलता मिला। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में एक स्टोन क्रशर स्वामी पर सवा करोड़ की रकम अदा न करने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।
बृहस्पतिवार की शाम काठापीर मार्ग से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे के सहारे झूलता हुआ मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। मृतक की पहचान राजकुमार (40) निवासी गांव ढांढेकी लक्सर के रूप में हुई। उसकी कार भी घटनास्थल के पास ही बरामद हुई।
पुलिस ने जब शव को नीचे उतारकर कपड़ों की तलाशी ली तब एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि उसने एक स्टोन क्रशर स्वामी ने उसकी सवा करोड़ की रकम देनी है, लेकिन वह बार बार टाल मटोल कर रहा है। उसने अपने बच्चों से भी माफी मांगी है और अधिकारियों से उसे न्याय दिलाने की बात भी लिखी है। सीओ लक्सर राजन सिंह ने बताया कि स्टोन क्रशर का स्वामी ज्वालापुर क्षेत्र का निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की तहरीर मिलने पर स्टोन क्रशर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।