फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   व्यर्थ नहीं जाएगा निगमानंद सानंद का बलिदान

व्यर्थ नहीं जाएगा निगमानंद सानंद का बलिदान

Sat, 15 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
व्यर्थ नहीं जाएगा निगमानंद सानंद का बलिदान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

स्वामी निगमानंद सरस्वती की नौंवी पुण्यतिथि पर तीसरे दिन संतों ने कहा कि गंगा के लिए स्वामी निगमानंद और स्वामी सानंद का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। गंगा की अविरलता और संरक्षण के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

शनिवार को मातृसदन में सभा का संचालन स्वामी शिवानंद महाराज ने किया। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली से आए शशि ने कहा कि कुछ समय सरकार को जागरूक करने के लिए देना चाहिए। इसके बाद आवश्यकता पड़ी तो वे भी अनशन पर बैठ सकते हैं। बलिया से आये योगेंद्र सिंह ने कहा कि अनशन होना चाहिए, अनशन नहीं होने से पूर्व के तप का प्रभाव कम होता जाता है। भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्रवक्ता दीपक कोठारी ने कहा कि अगर सरकार अपने लिखित आश्वासन का पालन नहीं कर रही है तो मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उन्हें इसे पूरा करने के लिए बाध्य किया जाएगा। ब्रह्मचारिणी पद्मावती ने कहा कि स्वामी निगमानंद सरस्वती का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। स्वामी निगमानंद सरस्वती और ब्रहमलीन स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद ने युवाओं के लिए ही बलिदान दिया है, इसलिए उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य करें। दिल्ली से आई 11 वर्षीय विद्या ने कहा कि स्वामी निगमानंद सरस्वती के जैसा संन्यासी और शिष्य कोई बन नहीं सकता। 194 दिन तक फलाहार पर रहने वाले पुण्यानंद ने कहा कि ये सरकार जो गंगा के नाम पर आई है, उसने सबसे ज्यादा गंगा विरोधी कार्य किये हैं। ब्रह्मचारी दयानंद ने कहा कि स्वामी निगमानंद सरस्वती एक महामानव थे, जिनकी त्याग तपस्या और गुरु भक्ति का आदर्श पृथ्वी के रहने तक लाखों नौजवान अपनाकर अपने को गौरवान्वित अनुभव करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed