{"_id":"5d03e4fe8ebc3e1c7328504d","slug":"156053630713-haridwar-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पूजन कर संतों का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पूजन कर संतों का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे स्थानीय सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक के स्वागत में पूरे जिले के भाजपाई उमड़ पड़े। निशंक ने इस दौरान अतिव्यस्थ कार्यक्रम के बीच हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर मोदी सरकार की सफलता की कामना की। वहीं मंदिरों में जाकर देवों का और आश्रमों में जाकर संतों का आभार जताते हुए आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक शाम करीब तीन बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे से हरकी पैड़ी पहुंचे। उन्हें पार्टी के कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ हरिद्वार लेकर पहुंचे। इस दौरान हरकी पैड़ी पर निशंक के स्वागत के लिए खूब साज सज्जा की गई थी और पूजा अर्चना के लिए गंगा सभा की ओर से मंच बनाया गया था। इस दौरान डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने तीर्थ पुरोहितों के निर्देशन में मां गंगा की पूजा अर्चना कर उनके प्रति अपनी जीत और मंत्री पद मिलने के लिए आभार ज्ञापित किया। साथ ही मोदी सरकार की सफलता की कामना की। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने डा. निशंक का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। पूजा अर्चना के बाद श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने सभा कार्यालय में निशंक का स्वागत किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, सतीन्द्र झा समेत बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। निशंक को गंगाजी का प्रसाद और साथ में उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी पुरोहितों ने दिया।
विज्ञापन
देवों और संतों को पूजा, लिया आशीर्वाद
केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना करने के बाद हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी के मंदिर में पहुंचे, जहां जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की देखरेख में उन्होंने पूजा-अर्चना की। हरि गिरि महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए नई जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने के लिए शुभकामनाएं दी। यहां से डॉ. निशंक कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर गए। निशंक चुनाव लड़ने से पहले भी यहां आए थे और पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवीन्द्र पुरी महाराज और स्वामी विश्वेश्वर पुरी महाराज से भी आशीर्वाद लिया। संतों ने उन्हें परंपरानुसार स्वागत करते हुए नारियल और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
मोदी के मिशन को करेंगे पूरा
पत्रकारों से वार्ता करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें नई सरकार में मानव संसाधन मंत्री बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शिक्षित और विकसित भारत के मिशन और विजन को पूरा करने में हर संभव सहयोग करने का प्रयास करेंगे। निशंक ने कहा कि शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में हर स्तर पर बारीक समीक्षा कर हर संभव सुधार का प्रयास किया जाएगा।
निशंक से मिलने को आतुर दिखे कार्यकर्ता
हरिद्वार। लंबे समय बाद ऐसा मौका आया, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी नेता का स्वागत करने के लिए पार्टी की परंपरा के विपरीत सारे दायरे तोड़ते दिखाई दिये। दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जब डा. रमेश पोखरियाल निशंक कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए होटल पार्क ग्रेंड पहुंचे तो कार्यक्रम अनुशासित तरीके से चल रहा था, लेकिन निशंक के मंच पर पहुंचते ही न तो किसी ने संचालक की सुनी और न अध्यक्ष की तरफ देखा, न व्यवस्था बना रहे पदाधिकारियों के निर्देश माने। गुलदस्ते और मालाएं भेंट करने का सिलसिला शुरू हुआ तो किसी को पता ही नहीं चला कि कौन कहां से आया और क्या हो रहा है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान विधायक यतीश्वरानंद, संजय गुंप्ता, सुरेश राठौड़, आदेश चौहान, देशवाल कर्णवाल, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, अंबरीष गर्ग, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह, महामंत्री विकास तिवारी, अमन त्यागी, दर्जाधारी डॉ. विनोद आर्य, विमल कुमार, पंकज सहगल, संजय सहगल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, मन्नु रावत, अनिल अरोड़ा, रश्मि चौहान, कामिनी सडाना, देवेन्द्र मनवाल, अनिरुद्ध भाटी, विनीत जौली, संजय त्रिवाल, प्रदीप कालरा, महेश गौड, भूषण सोनेजा समेत जिले भर से आए भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।