फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भीषण गर्मी में लालढांग में गहराया पानी का संकट

भीषण गर्मी में लालढांग में गहराया पानी का संकट

Sat, 15 Jun 2019 12:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लालढांग में गहराया पानी का संकट
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लालढांग। लालढांग के कुछ इलाकों में बस स्टैंड से लेकर पट्टा कालोनी तक भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने से पचास से अधिक परिवारों के लिए पीने के पानी का संकट बना हुआ ग्रामीणों को नहर का गंदा पानी पीकर बसर करनी पड़ रही हैं।

विज्ञापन


लालढांग गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन बहुत पुरानी हो चुकी है। पेयजल लाइन लगभग आठ दस फीट नीचे होने के कारण घरों की टोटियों में पानी नहीं आ पा रहा है। वैसे भी भीषण गर्मी के चलते वाटर लेवल नीचे चले जाने के कारण चढ़ाई पर पानी मुश्किल हो गया। इसके चलते इन इलाकों में पानी करीब एक माह से अधिक से पेयजल आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया जिस पर विभाग द्वारा सप्ताह में एक बार टैंकर भेज कर पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी को लेकर मची त्राहि-त्राहि से सप्ताह में एक टैंकर ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं में भारी आक्रोश है कि ग्रामीणों ने नई पाइप लाइन डाली जाने की मांग की है। महिलाओं में मीना नेगी अनिता नेगी, किरण ध्यानी सुशीला, ममता सरोज, मीना, निकिता, नाजिया, मेघा, सोनू,रश्मि, सौरभ, अंकिता, सरिता, ममता डबराल, कुलदीप, कुंवर सिंह , सतीश, बंटी, मीरा, रघुवीर सिंह, संजना, भारती, सुनीता, सुखपाल, श्रीपाल नेगी, शोभ, सेमीदा, राजमती, राजकुमारी, फरजाना, संजना, गीता आदि ने रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed