फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चारधाम यात्रा को वीकेंड पर भी लागू रहेगा नया रूट प्लान

चारधाम यात्रा को वीकेंड पर भी लागू रहेगा नया रूट प्लान

Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को वीकेंड पर भी लागू रहेगा नया रूट प्लान
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए बनाया गया नया रूट प्लान वीकेंड पर भी अनरवत जारी रहेगा। चारधाम यात्री हरिद्वार में एंट्री नहीं कर सकेंगे। सोमवती अमावस्या पर लगे भीषण जाम ने प्रशासन की नींद उड़ा दी थी।
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या के बाद से ही हाईवे पर जाम लग रहा था। इस जाम में श्रद्धालु और पर्यटक जूझ रहे थे। लिहाजा पुलिस ने बुधवार और बृहस्पतिवार को कुंभनगरी में सम्पन्न हुए गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान के मददेनजर नया रूट प्लान लागू किया था। दिल्ली से बद्रीनाथ केदारनाथ जाने के लिए मेरठ, मीरापुर, बिजनौर, कोटद्वार, पौड़ी से श्रीनगर होते हुए रवाना किए गए थे। ठीक इसी तरह यमुनोत्री गंगोत्री के लिए मेरठ, रामपुर तिराहा, देवबंद, बिहारीगढ़, देहरादून, विकासनगर, नैनबाग होते हुए पहुंच रहे थे। नई व्यवस्था का ही नतीजा कहेंगे कि दोनों स्नान पर्वों पर जाम नहीं लगा और पुलिस की रणनीति सफल रही। अब वीकेंड पर भी पुलिस उसी रणनीति को यथावत लागू रख रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि वीकेंड पर नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु चारधाम यात्रा की तरफ रवाना हो सकेंगे। बताया कि वीकेंड के बाद फिर इस व्यवस्था पर उच्चाधिकारियों से रायशुमारी कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बताया कि इस नई व्यवस्था से शहरवासियों से लेकर हरिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं पर्यटकों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed