फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एक शब्द कोश की काम करें पत्रकार: रामदेव

एक शब्द कोश की काम करें पत्रकार: रामदेव

Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक शब्द कोश की काम करें पत्रकार: रामदेव
हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रतिस्पर्द्घा के इस दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां बढ़ी हैं। इस दौर में खुद को प्रमाणित करने के लिए पत्रकार खुद को अपडेट रखें और ज्यादा से ज्यादा अध्ययन की आदत डालें। आने वाला समय बेहद मुकाबले का दौर है, ऐसे में मार्किट में बने रहने के लिए पत्रकारों को एक शब्द कोश की तरह काम करना होगा।
विज्ञापन

स्वामी रामदेव शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के नौवें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन समारोह को संबोधित कर रहे थे। आईजेयू के वार्षिक अधिवेशन के दौरान हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के बी पंडित को सर्वसम्मति से आईजेयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष और कर्नाटक के मुरगेश शिवपुजी को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

स्वामी रामदेव ने कहा कि अगर आप स्वभाव से पत्रकार हैं तो आपको कई तरह के सामाजिक सुखों से वंचित होना पड़ता है। आज के दौर में प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रानिक मीडिया भले ही आगे निकल रहा है, लेकिन प्रिंट मीडिया की साख आज भी बरकरार है। उन्होंने पत्रकारों को तर्कशील ओर विनयशील होने की सलाह देते हुए कहा कि पत्रकारों को विचारधारा के आधार पर मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक ने कार्यपालिका, न्यायपालिका ओर विधायिका भले ही अपने रास्ते से भटक जाएं, लेकिन अगर कलम पालिका तटस्थ रहेगी तो लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार पवन बंसल ने कहा कि लोकतंत्र में जब किसी एक दल को प्रचंड बहुमत मिलता है और विपक्ष गौण हो जाता है तो मीडिया की जिम्मेदारी ओर बढ़ जाती है। क्योंकि विपक्ष के बगैर शासक निरंकुश हो जाता है। आईजेयू की उत्तराखंड शाखा के अध्यक्ष अनंत मित्तल ने सभी आ आभार जताया। इस अवसर पर श्री गंगासभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तमन्य वशिष्ठ के अलावा कई अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed