फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दो किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

दो किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। चाचा के घर आई वेस्ट यूपी की एक किशोरी के साथ सोते वक्त पड़ोसी ने ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अचानक चाची के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, क्षेत्र में ही एक होटल संचालक की दिव्यांग बेटी से नौकर ने ही दुष्कर्म करने का प्रयास किया। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाले व्यक्ति के घर वेस्ट यूपी के एक शहर से उसकी नाबालिग भतीजी आई हुई है। सुबह करीब पांच बजे पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया और किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसकी चाची मौके पर पहुंच गई। चाची को देखकर आरोपी ने खुद को चाकू से लहुलूहान कर लिया और उन्हें मारपीट के झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में चाची ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, दूसरी ओर क्षेत्र के ही एक होटल संचालक का परिवार भी वेस्ट यूपी से यहां आकर रह रहा है। शुक्रवार की सुबह होटल संचालक की 11 वर्षीय बेटी ने मैगी खाने की इच्छा जताई तो होटल का नौकर किशोरी को अपने साथ लेकर रसोई में चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटी किशोरी ने अपनी मां को रोते हुए आपबीती बताई। आरोप है कि नौकर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन उसके रोने पर सफल नहीं हो सका। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनीत कुमार पुत्र भोपाल सिंह निवासी महेशपुर खेड़ा किरतपुर बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed