{"_id":"5d03e4118ebc3e172f6dcc15","slug":"156053607020-haridwar-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य फेरी नीति लागू नहीं करने पर नाराज हुए लघु व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य फेरी नीति लागू नहीं करने पर नाराज हुए लघु व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
लघु व्यापार एसोसिएशन की बैठक में राज्य में फेरी नीति लागू करने की मांग दोहराई गई। प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में चंडी घाट मार्ग स्थित कार्यालय पर हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, राज्य फेरी नीति नियमावली को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में लागू करने के उद्देश्य से 17 जून को नगर निगम आयुक्त के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
नगर निगम क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त किए जाने को लेकर सभी लघु व्यापारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए संकल्पित भी किया जाएगा। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कांवड़ मेले से पूर्व रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन की ओर से उनके सर्वे और पंजीकरण के आधार पर प्रथम चरण में लाइसेंस और परिचयपत्र मुहैया कराए जाएं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से ही जिला अधिकारी की सहमति व अन्य विभागों की अनापत्ति के उपरांत 15 वेंडिंग जोन प्रस्तावित किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत ने कहा लोकसभा चुनाव संपन हुए लगभग तीन सप्ताह से ऊपर समय बीत गया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में रेडी पटरी के व्यापारियों को सरकार के संरक्षण में राज्य फेरी नीति नियमावली का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जोकि न्यायसंगत नहीं है। जल्दी लघु व्यापारियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रारंभ नहीं किया जाता है तो नगर निगम क्षेत्र के सभी लघु व्यापारी संगठन आयुक्त के कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी समस्त जानकारी नगर निगम प्रशासन की होगी। लघु व्यापारियों की बैठक में छोटेलाल शर्मा, मोहनलाल, ओमप्रकाश, राजकुमार कश्यप, बलवीर साहू, जयसिंह बिष्ट, भुवनेश्वर चौहान, श्यामजीत, प्रमोद जाटव, जयपाल सिंह, विक्की गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, सुनील सैनी, खुशीराम, हरपाल सिंह, शीशपाल सिंह, धर्मपाल कश्यप, प्रेम कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।