फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मानव सेवा ही ईश्वर सेवा : राज्यपाल

मानव सेवा ही ईश्वर सेवा : राज्यपाल

Sat, 01 Jun 2019 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मानव सेवा ही ईश्वर सेवा : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। रामकृष्ण मिशन की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था के सेवा कार्य अनुकरणीय हैं।
राज्यपाल शनिवार की शाम कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बंगाली अस्पताल में स्वामी विवेकानंद के अमेरिका के शिकागो धर्म सभा में दिए गए ऐतिहासिक संबोधन की 125 वीं और रामकृष्ण मिशन अस्पताल की 118 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ कोलकाता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद महाराज संयुक्त रूप से रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में सीटी स्कैन केंद्र, नवनिर्मित आपातकालीन वार्ड, आईसीयू एएचडीयू, पांच नए ओटीएस और डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया। करीब 12 करोड़ की लागत से इन सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब हरिद्वार के लोगों को कम खर्च पर मेडिकल की अत्याधुनिक सुविधाएं रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में मिलेगी । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि रामकृष्ण मिशन अस्पताल और सेवाश्रम मानवता का मंदिर है और भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब है उन्होंने कहा कि यहां के सन्यासी तपोो मूर्ति है मानव सेवा से ही मनुष्य मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेलूर मठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन समाज सेवा और नर नारायण सेवा के सिद्धांत का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर रहा है। मिशन के राष्ट्रीय सहायक सचिव स्वामी बलभद्रानंद महाराज ने कहा कि मिशन का लक्ष्य मानव सेवा है। मिशन कनखल के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने बताया कि 12 करोड़ की लागत से मिशन में नई यूनिट का निर्माण हुआ है जिससे हरिद्वार केे लोगों मिशन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेडिकल सुविधाएं दे सकेगा। कार्यक्रम का संचालन स्वामी सर्व लोकानंद महाराज ने किया उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कनखल में 118 वर्ष पहले रामकृष्ण मिशन अस्पताल की नींव रखकर नर सेवा नारायण सेवा का जो सपना संजोया था उसे मिशन के सन्यासी पूरा कर रहेे हैं। इस अवसर पर स्वामी उमेश्वरानंद, मंजू महाराज, स्वामी दयाधिपानंद महाराज, स्वामी आनंदयानंद महाराज, स्वामी हरिमहिमानंद महाराज, स्वामी जगदीश महाराज स्वामी एकेश्वरानंद महाराज, स्वामी निर्विकल्पानंद महाराज, डॉक्टर कुलकर्णी, डॉ राधिका नागरथ गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी शिक्षाविद मीनाक्षी शर्मा, समाजसेवी गंगा शरण मददगार, नीरज कुमार कुमार, अजय कुमार कुमार, रचित कुमार, नगर पालिका हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, विकास गर्ग, माधवी भट्टाचार्य आदि नेे अपने विचार रखे और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed