फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हाईवे निर्माण की धीमी गति पर संतों ने जतायी नाराजगी

हाईवे निर्माण की धीमी गति पर संतों ने जतायी नाराजगी

Sat, 01 Jun 2019 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाईवे निर्माण की धीमी गति पर संतों ने जतायी नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

निर्धन निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने हाईवे की खस्ता हालत को लेकर सरकार के रवैये पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि बरसों बीत जाने के बाद भी हाईवे व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा है।

भूपतवाला में निर्धन निकेतन आश्रम में बैठक करते हुए स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि जगह-जगह सड़कों में गढ्ढे हो रहे हैं। कहीं सीवर तो कहीं पेयजल लाइन बिछाने के लिए शहर की सड़कें खोदकर छोड़ दी जाती हैं। इस कारण पूरे शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक शहर के हित में कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं। शंकराचार्य चौक पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के काम की गति इतनी धीमी है कि 2021 में होने वाले महाकुंभ तक भी इसका निर्माण पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। शंकराचार्य चौक पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रा सीजन के चलते स्थिति और भी विकट हो गई है। पूरे हाईवे पर भीषण गर्मी में लोग घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि, महंत जमनादास, श्रीमहंत विनोद गिरि, स्वामी आलोक गिरि, महंत श्यामप्रकाश, महंत विनोद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत कमलदास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी जगदीशानंद, राजमाता आशा भारती, स्वामी नित्यानंद, अष्टकौशल महंत हरेराम गिरी, श्रीमहंत आराधना गिरि, श्रीमहंत लखन गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रवि वन, महंत डोगर गिरि, स्वामी अंबिका पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed